अभिषेक और वरुण ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप थ्री में पहुंचे 

News Saga Desk

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को पुरुषों की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग जारी की है। इसमें इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेले गई टी20 सीरीज में भारतीय टीम की 4-1 से जीत में अहम किरदार निभाने वाले युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बड़ी छलांग लगाई है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीरीज के अंतिम मैच में अभिषेक की 54 गेंदों पर खेली गई 135 रनों की शानदार पारी ने उन्हें 38 स्थानों की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंचने में मदद की है, जिससे वह हमवतन तिलक वर्मा से आगे निकल गए हैं और केवल ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड से पीछे हैं। तिलक वर्मा एक स्थान नीचे खिसकर तीसने स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती भी तीन पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सीरीज के आखिरी दो मैचों में दो-दो विकेट लिए हैं। सीरीज में उनके कुल 14 विकेटों ने उन्हें इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है जो पिछले सप्ताह शीर्ष स्थान पर पहुंचने के बाद अकील होसैन से पीछे हो गए हैं। वरुण के अलावा गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय टीम के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई आखिरी दो मैचों में चार विकेट लेने के बाद छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More