ACB ने ग्रामीण विकास विभाग के बड़ा बाबू को 10,000 घूस लेते रंगेहाथ अरेस्ट किया
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने ग्रामीण विकास विभाग के बड़ा बाबू को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने सोमवार को सरायकेला जिला में कार्रवाई करते हुए ग्रामीण विकास विभाग प्रमंडल सरायकेला के बड़ा बाबू खेत्र मोहन महतो को 10 हजार रुपया घूस लेते गिरफ्तार किया है।
रांची में पति के सामने पत्नी से गैंगरेप, लूट के इरादे से घर घुसे थे अपराधी
रांची के चान्हो में 23 अप्रैल की रात तीन अपराधियों ने एक घर में घुसकर दंपती को बंधक बना लिया और लूटपाट की। लूट के दौरान पैसे और जेवर कम मिलने पर अपराधियों ने दंपती को पिस्टल दिखाकर पास के जंगल में ले गए। वहां उन्होंने पति को पेड़ से बांध दिया और पति के सामने ही उसकी पत्नी के साथ रेप किया।
सिरमटोली और रातू रोड फ्लाइओवर का जल्द होगा उद्घाटन, डीसी मंजूनाथ बोले-अंतिमचरण में है काम
रांची के सिरमटोली और रातू रोड फ्लाइओवर का कार्य अब अंतिम चरण में है और जल्द ही इनका उद्घाटन किया जाएगा। जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि सिरमटोली फ्लाइओवर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
रांची में 2 युवकों ने 12 साल की बच्ची के साथ कई घंटो तक किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया
रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित डंडई-हेहल मार्ग से 12 साल की बच्ची किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची के साथ मारपीट भी की गई और उसका साथ रेप करते हुए वीडियो भी बनाया गया। घटना 16 अप्रैल की है।
रांची में पेड़ से लटका मिला युवका का शव, पुलिस जांच में जुटी
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लदनापीढ़ी स्कूल के पास नदी किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सुबह-सुबह शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
निशिकांत दुबे याद कर रहे कलमा, यूजर्स ने पूछा मुस्लिम बन गये क्या
पहलगाम आंतकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश है। इस हमले के दौरान आंतकियों ने लोगों को मारने से पहले कलमा पढ़ने को कहा था। अब इस पर झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आजकल मैं कलमा सीख रहा हूं
26 हज़ार सहायक आचार्य की बहाली पर हाईकोर्ट सख्त, JSSC को तय करनी पड़ी डेडलाइन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य में सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत समय-सीमा झारखंड हाई कोर्ट को शपथ पत्र के माध्यम से सौंपी है। आयोग ने बताया है कि विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों का परिणाम चरणबद्ध तरीके से प्रकाशित किया जाएगा।
बीट संख्या के आधार पर हो चौकीदार बहाली, वरना आंदोलन होगा: देवेंद्रनाथ महतो
झारखंड के गठन के 25 साल बाद पहली बार चौकीदार के रिक्त पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू की गई है। लेकिन रांची जिले में इस प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगने लगे हैं। इन्हीं शिकायतों को लेकर झारखंड लोकराज्य कर्मचारी महासंघ (जेएलकेएम) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
2017 से लंबित रिम्स चिकित्सकों की प्रोन्नति का मार्ग प्रशस्त
वर्ष 2017 से रिम्स चिकित्सकों की लंबित प्रोन्नति का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसकी तरकीब निकाल ली है। पूर्व में दी गयी प्रोन्नति की संपुष्टि के लिए विभाग ने सह प्राध्यापक के 34 एवं प्राध्यापक के 16 छाया पदों के सृजन का प्रस्ताव तैयार किया है।
रिम्स निदेशक पद से हटाए जाने पर डॉ. राजकुमार पहुंचे हाईकोर्ट, कहा- नियमों का उल्लंघन हुआ है
रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार ने अपने पद से हटाए जाने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने इस फैसले को नैसर्गिक न्याय और रिम्स नियमावली-2002 का उल्लंघन बताते हुए चुनौती दी है। याचिका में डॉ. राजकुमार ने कहा कि उनकी नियुक्ति 3 साल के कार्यकाल के लिए हुई थी,