शाहरुख-सलमान पीछे, अमिताभ बच्चन ने चुकाया सबसे ज्यादा टैक्स
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का 82 वर्ष की उम्र में भी काम के प्रति उत्साह युवाओं को भी शर्मिंदा कर देता है। फिल्मों, विज्ञापनों और केबीसी शो में उनको करोड़ों की कमाई हो रही है। उन्होंने कई संपत्तियों में भी निवेश किया हुआ है। करोड़ों कमाने वाले बिग बी ने इस साल 350 करोड़ रुपये की भारी कमाई की है और आप उनकी टैक्स राशि पढ़कर चौंक जाएंगे।
झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ ACB ने IAS विनय चौबे और अधिकारी गजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी
झारखंड में कथित शराब घोटाले के मामले में छत्तीसगढ़ एसीबी की आर्थिक अपराध शाखा ने आईएएस विनय कुमार चौबे और उत्पाद विभाग के अधिकारी गजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति झारखंड सरकार से मांगी है। यह मामला रायपुर के आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज किया गया था,
Gujarat Titans को मिला नया मालिक, इस कंपनी ने IPL टीम में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) की शुरुआत होने वाले ही और ये इसका 18वां सीजन होगा। इसका खुमार देश में दिखने लगा है और पहला मैच 22 मार्च को ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा
विधानसभा के बाहर विपक्षी दलों का हंगामा, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग
बिहार विधानमंडल के 11वें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने विधानसभा के बाहर जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान विपक्षी सदस्य हाथों में पोस्टर लेकर RJD, कांग्रेस और वाम दलों के सदस्य नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें सरकार के सामने रखते दिखे।
डिफेन्स इंटेलिजेंस एजेंसी के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल राणा 19 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर
रक्षा खुफिया एजेंसी (डीआईए) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा 19-21 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा खुफिया सहयोग को और मजबूत बनाने के साथ-साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक संबंधों को बढ़ाना है।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी
दक्षिण कोरियाई चैबोल एलजी की सब्सिडियरी कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। हालांकि, कंपनी ने इश्यू के कुल आकार का खुलासा नहीं किया है…
औरंगजेब विवाद में हिंसा की आग में जला नागपुर: घर, वाहन और दुकानें खाक,DCP पर कुल्हाड़ी से हमला
औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने गोबर के कंडों से भरा एक हरे रंग का कपड़ा जला दिया। VHP के मुताबिक, ये औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र थी।
सिरमटोली रैंप विवाद पर सीएम हेमंत का बड़ा बयान, सदन के अंदर बोले- किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के सिरमटोली स्थित सरना स्थल पर शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ सरहुल महोत्सव मनाया जाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने आज सदन में कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें फ्लाईओवर के रैंप को लेकर जानकारी मिली है।
इजराइल का गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला, 66 की मौत
इजराइल के सुरक्षा बलों ने आज तड़के सूरज निकलने से कुछ पहले गाजा पट्टी में आतंकी समूह हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला कर लोगों की नींद उड़ा दी। इस हमले में कम से कम 66 लोग मारे गए। यह जानकारी सिविल डिफेंस के प्रवक्ता महमूद बासल ने दी।
सीरिया और लेबनान 10 लोगों की जान जाने के बाद संघर्ष विराम पर सहमत
सीरिया और लेबनान गोलीबारी में 10 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा के घायल होने के बाद अंततः संघर्ष विराम पर सहमत हो गए। दोनों देश आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी राजी हुए हैं। यह समझौता बेरूत और दमिश्क के बीच तनाव बढ़ने के बाद हुआ है। सीएनएन की सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना के हवाले से दी गई खबर के अनुसार…