दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़, माओवादियों के कोर इलाके में घुसी फोर्स, एक जवान शहीद होने की खबर
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर फोर्स ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया है। नक्सलियों के कोर इलाके में फोर्स घुसी है। जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।
झारखंड में आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश
झारखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। अहले सुबह बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा जैसे जिले में घने बादल छाए। हवा ही रफ्तार तेज रही। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम के मिजाज के इस बदलाव से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम के बदला मिजाज आज राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भाग में लगभग दिन भर देखने को मिल सकता है।
आईपीएल 2025: सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे क्योंकि पूर्णकालिक कप्तान हार्दिक पांड्या एक मैच के प्रतिबंध के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।
मुंबई इंडियंस के शुरुआती मैचों में नहीं खेल सकेंगे बुमराह: महेला जयवर्धने
मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने स्पष्ट किया है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। जयवर्धन ने यह नहीं बताया कि बुमराह कब तक मैदान में वापसी करेंगे।
लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव से ED कर रही पूछताछ, बढ़ सकती है मुश्किलें
लैंड फॉर जॉब मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव पर शिकंजा कसता जा रहा है। आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। पटना स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में सुबह 11 बजे से उनकी पूछताछ जारी है। इससे पहले, मंगलवार को राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से भी सवाल-जवाब किए गए थे।
ममता बनर्जी ने की सुनीता विलियम्स को भारत रत्न दिए जाने की मांग
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के लिए भारत रत्न देने की मांग की है। बुधवार को विधानसभा में उन्होंने सुनीता और उनके साथियों को साहसिक यात्रा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर भी अध्ययन कर रही हैं …
मनरेगा के लिए चालू वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 86000 करोड़ का बजटीय आवंटन
देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों की आजीविका सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 (मनरेगा) के लिए चालू वित्त वर्ष में 86000 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया है। यह अब तक का सर्वाधिक बजटीय आवंटन है।
तीन महीने में ही खत्म हो गया था ताजा खाना, ISS में क्या खाकर जिंदा रहीं सुनीता विलियम्स?
भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर 9 महीने से ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद बुधवार को धरती पर लौट गए। बुधवार अहले सुबह को स्पेसएक्स कैप्सूल ने फ्लोरिडा के तट पर सफल स्प्लैशडाउन लैंडिंग की जिसके बाद दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
पति के टुकड़े किए फिर ड्रम में सीमेंट घोलकर भर दिया अंदर, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने दी दर्दनाक मौत
प्रेमी के संग मिलकर पति की हत्या कर दी। शव के टुकड़े कर ड्रम में भरकर सीमेंट से जमाकर बंद कर दिया। उसके बाद प्रेमी संग शिमला घूमने के लिए चली गई। चौदह दिन शिमला से लौटने के बाद हत्या का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
झारखंड के 2 जिलों में ATM से 16 लाख चुरा ले गये चोर, इस तरह दिया घटना को अंजाम
अपराधियों के हौसले इतने बुंलद है कि वे एक साथ चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पहली घटना कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के थाम का है। जहां बीती रात बदमाशों ने एसबीआई की एटीएम मशीन से कैश चोरी की घटना को अंजाम दिया।