कुख्यात डॉन विकास तिवारी को रिमांड पर लेगी पलामू पुलिस, कोर्ट से मिली अनुमति
कुख्यात डॉन विकास तिवारी को पलामू पुलिस रिमांड पर लेगी। जिसके लिए कोर्ट से अनुमति मिल गई है। दरअसल दो महीने पहले पलामू में हुए गैंगवार में गैंगस्टर भरत पांडेय और दीपक साव की हत्या हुई थी। दोनों ही पांडेय गिरोह का संचालन करते थे। कोयलांचल के इलाके में वर्चस्व की लड़ाई में भरत और दीपक मारे गए थे।
Adani Group: गौतम अडानी ने वायर एंड केबल बिजनेस में उतरने का किया एलान, Polycab और KEI Ind. का स्टॉक औंधे मुंह गिरा
वायर एंड केबल्स सेक्टर में घमासान होने वाला है। आदित्य बिरला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक के बाद अडानी समूह ने भी वायर एंड केबल बिजनेस में कदम रखने का फैसला किया है। देश के दूसरे सबसे अमीर गौतम अडानी की अडानी समूह ने ज्वाइंट वेंचर कंपनी प्रणीता इकोकेबल्स लिमिटेड बनाने का फैसला किया है।
जमीन घोटाला : पूर्व डीसी छवि रंजन की क्रिमिनल रिट पर अगली सुनवाई दो को
जमीन घोटाला के आरोपित रांची के पूर्व डीसी और निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन की क्रिमिनल रिट पर झारखंड हाईकोर्ट में अब दो अप्रैल को सुनवाई होगी। न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में उनकी याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई।
इजराइल का गाजा पर जमीनी हमला, 70 की मौत
इजराइल ने गाजा पट्टी में सक्रिय आतंकी समूह हमास को तहस-नहस करने के इरादे से युद्ध विराम टूटने के बाद पहली बार बुधवार को जमीनी हमला किया। इस हमले में कम से कम 70 लोग मारे गए। इजराइली सेना ने कहा कि उसने गाजा में हमास के ठिकानों पर धावा बोला।
व्हाइट हाउस ने ट्रंप-जेलेंस्की की बातचीत को ‘शानदार’ बताया
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की फोन पर हुई बातचीत को ‘द व्हाइट हाउस’ ने शानदार बताया है। इस दौरान जेलेंस्की ने रूस से युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के तहत 11 मार्च को जेद्दा में यूक्रेन और अमेरिका के अधिकारियों की बैठक के लिए ट्रंप का आभार जताया।
रेनॉल्ट इंडिया अप्रैल से कार की कीमत में दो फीसदी तक का करेगी इजाफा
मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, हुंडई और होंडा कोर्स के बाद अब ऑटो निर्माता रेनॉल्ट इंडिया ने भी अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि वह अप्रैल से अपने पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में 2 फीसदी तक की वृद्धि करेगी।
विधानपरिषद में बढ़ते अपराध पर सत्तापक्ष और विपक्ष में जबरदस्त भिड़ंत, CM ने किया RJD पर हमला
बिहार विधानपरिषद में आज अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सत्ता पक्ष ने भी राजद को निशाने पर लिया, खासकर लालू-राबड़ी राज पर तीखा प्रहार किया।
ऑर्किड अस्पताल के सीनियर एग्जीक्यूटिव पर आयुष्मान भारत के 1.10 करोड़ गबन करने का आरोप, केस दर्ज
रांची के ऑर्किड मेडिकल सेंटर के सीनियर एग्जीक्यूटिव कामख्या दुबे पर आयुष्मान भारत योजना के 1.10 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगा है। इस मामले में अस्पताल के एजीएम ह्रदय प्रसाद लक्ष्मण ने लालपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
छेत्री की शानदार वापसी, भारत ने मालदीव को हराकर 489 दिनों बाद जीता फुटबॉल मैच
भारत ने बुधवार को शिलांग के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए फीफा इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में मालदीव को 3-0 से हराकर 15 महीने के अंतरराष्ट्रीय जीत के सूखे को समाप्त कर दिया। यह जीत नए स्पेनिश कोच मैनोलो मार्केज़ के नेतृत्व में भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय जीत भी रही।
स्वाति मालीवाल ने पंजाब में किसानों पर हुई कार्रवाई पर केजरीवाल पर साधा निशाना
राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने पंजाब सरकार के सिंधू बार्डर पर किसानों पर बुलडोजर चलाए जाने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह केजरीवाल के गुस्से और बदले की भावना का प्रतीक है।