सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप बनाने के विरोध में आज रांची बंद
आज झारखंड की राजधानी रांची बंद रहेगी। बंद की घोषणा क्षेत्र के 40 से आदिवासी संगठनों ने किया है। बंद की शुरुआत आदिवासी संगठन के लोगों ने कर दी है। सुबह ही संगठन के लोग नामकुम के लोवाडीह चौक पहुंचे और विरोध करते हुए सड़क जाम कर दिया।
दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव
दक्षिण कोरिया के मुख्य विपक्षी दल डीपीके ने प्रधानमंत्री हान डक-सू के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया है। देश के संवैधानिक न्यायालय ने गुरुवार को घोषणा की कि वह सोमवार सुबह 10 बजे हान के महाभियोग को बरकरार रखने या न रखने के बारे में अपना फैसला सुनाएगा।
भांजे की हत्या के बाद बहन से मिलने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, जानिए क्या है पूरा मामला
बिहार के भागलपुर जिले में भाइयों के बीच हुए विवाद में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। इस विवाद में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भांजे विकल यादव की मौत हो गई, जबकि दूसरा भांजा जयजीत यादव और बहन घायल हो गये। इस घटना के बाद गुरुवार रात नित्यानंद राय अपनी बहन के घर नवगछिया के जगतपुर गांव पहुंचे।
प्रशांत किशोर ने CM नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, PM मोदी और अमित शाह पर भी साधा निशाना
जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने आज जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत हाजीपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कल पटना में नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान का अपमान करने की घटना बेहद चिंताजनक है। इससे मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति पर सवाल उठता है।
दिल्ली हाईकोर्ट जज के बंगले पर मिले 15 करोड़ कैश
दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर पर करीब 15 करोड़ रुपए नगद बरामद होने के बाद उनके ट्रांसफर की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने का फैसला किया है। दरअसल, होली की छुटि्टयों के दौरान जस्टिस वर्मा के सरकारी बंगले पर आग लग गई थी।
रांची DC ने कहा- बारिश और ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का किसानों को मिलेगा मुआवजा
राजधानी रांची और झारखंड के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकासन पहुंचाया है। इस पर संज्ञान लेते हुए रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वेक्षण कर फसल क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
इस वजह से हो सकता है IPL 2025 के शेड्यूल में बदलाव, KKR और लखनऊ का मैच होगा गुवाहाटी शिफ्ट
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शेड्यूल में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। बता दें कि 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला मैच गुवाहाटी में शिफ्ट हो सकता है। इस बात की जानकारी बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने दी है।
एयर इंडिया फिर बनेगा आकाश का ‘महाराजा’, 40 वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी में है टाटा ग्रुप
एअर इंडिया 30 से 40 वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए बोइंग और एयरबस से बातचीत कर रही है। डील 50 से ज्यादा विमानों के लिए भी हो सकती है। इसमें एयरबस A350 और बोइंग 777x मॉडल शामिल हैं। इस डील से एअर इंडिया के आधुनिकीकरण की योजना को मजबूती मिलेगी।
महिला कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल हुई मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कहा- केंद्र की BJP सरकार महिलाओं को ठगने का करती है काम
राजभवन पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई। महिला आरक्षण विधेयक, महिला सुरक्षा, OBC महिलाओं को आरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
बिहार में एकसाथ गई 33 शिक्षकों की नौकरी, वेतन भी करना होगा वापस; जानिए क्यों उठाया गया यह कदम
बिहार के गोपालगंज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 33 शिक्षकों को एक साथ सेवा से मुक्त कर दिया गया है। विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जिला अपीलीय प्राधिकरण से बिना रिक्ति के इन शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी।