एमएस धोनी के फैन रमेश शानमुगम पैरा एथलेटिक्स में रच रहे हैं सफलता की नई इमारत
पैरा एथलीट रमेश शानमुगम पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। उनका कहना है कि धोनी को देखकर उन्होंने मुश्किल समय में संयम और अनुशासन बनाए रखना सिखा है। इससे वह पैरा एथलेटिक्स में सफलता की नई इबारत रच रहे हैं।
पलामू में एक थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, यह है पूरा मामला
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने एक थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित होने वाले अधिकारियों में नावाबाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार, छत्तरपुर और पिपरा थाना में तैनात एक-एक एएसआई शामिल हैं। दरअसल नावाबाजार थाना प्रभारी पर आरोप है कि लूटकांड के आरोपी की पिटाई की गई है।
मंईयां सम्मान योजना : तो इसलिए नहीं आ रहे महिलाओं के खाते में पैसे, उपायुक्त ने बताये कारण और हल
मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के खाते में तीन महीने की एकमुश्त किस्त—7500 रुपये—ट्रांसफर कर दी गई है। लेकिन बोकारो जिले की कई महिलाओं को अभी तक यह राशि नहीं मिल पाई है, जिससे वे प्रखंड और अंचल कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
इजराइल ने गाजा में हमास की सैन्य खुफिया इकाई प्रमुख ओसामा तबाश को मार गिराया
इजराइली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दक्षिणी गाजा में आतंकी समूह हमास को तहस-नहस करने के अपने अभियान के दौरान उसके सैन्य खुफिया इकाई के प्रमुख ओसामा तबाश को मार गिराया। तबाश हमास में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर पदस्थ रहा है। उसे खान यूनिस ब्रिगेड में बटालियन कमांडर भी बनाया गया था।
झारखंड में होल्डिंग टैक्स की विसंगतियां दूर की जाएंगी
सरकार ने शनिवार को विधानसभा में आश्वासन दिया कि राज्य में होल्डिंग टैक्स व फ्लैट के निबंधन की दर संबंधी विसंगतियों को दूर किया जाएगा। खासकर कोडरमा जिले के प्रभारी मंत्री रामदास सोरेन ने सदन को बताया कि 1 अगस्त से पहले बैठक बुलाकर कोडरमा जिले की होल्डिंग टैक्स व फ्लैट निबंधन संबंधी विसगतियों को अवश्य दूर कर लिया जाएगा।
रांची बंद को लेकर सड़कों पर उतरे समर्थक, कई जगहों पर लगाया जाम; तो कई जगह आगजनी
सिरम टोली फ्लाईओवर को लेकर सरना समिति द्वारा बुलाए गए रांची बंद को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में आगजनी और जाम की स्थिति बनी हुई है। सरना समिति के समर्थकों ने कई स्थानों पर टायर जलाकर सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है, जिसमें लोवाडीह क्षेत्र भी शामिल है।
विधानसभा के अंदर फ़ोन पर बात कर रहे थे मंत्री हफिजुल, अध्यक्ष ने ज़ब्त किया फ़ोन
झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सरकार से सवाल पूछ रहे थे। मंत्री सुदिव्य सोनू प्रदीप यादव को जवाब दे रहे थे।
113 साल का हुआ बिहार, राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने दीं शुभकामनाएं
बिहार का आज यानि शनिवार काे स्थापना दिवस है। बिहार आज 113 साल का हो गया। बिहार दिवस को लेकर केन्द्र से लेकर राज्य ने मंत्रियाें ने शुभकामनाएं दी हैं। पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस को लेकर भव्य आयोजन भी किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।
लंदन में आग के कारण बंद हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू
इंग्लैंड में पश्चिमी लंदन के हेस में हीथ्रो एयरपोर्ट को बिजली आपूर्ति करने वाले एक बिजली सब स्टेशन में गुरुवार देररात लगी आग को काफी हद तक बुझा दिया गया है। आग के कारण शुक्रवार को बंद किए गए हीथ्रो एयरपोर्ट में कामकाज पटरी पर लौटने लगा है। हीथ्रो एयरपोर्ट पर उड़ानें फिर शुरू हो गई हैं।
तनिष्क शोरूम लूट कांड का मुख्य आरोपी चुनमुन झा पुलिस एनकाउंटर में ढेर
जिले में नरपतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने थलहा नहर के पास घेराबंदी की। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। एनकाउंटर में पूर्णिया तनिष्क लूटकांड का आरोपी और कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को तीन गोलियां लगीं।