अहमदाबाद-मुंबई रेल मार्ग पर 30 घंटे बाद रेल यातायात बहाल
हमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत वटवा रोपड़ ब्रिज पर रविवार रात करीब 11 बजे हुए हादसे के बाद अहमदाबाद-मुंबई रेल मार्ग पर लगभग 30 घंटे बाद रेल यातायात बहाल हो गया। हादसे के वक्त रेलवे लाइन के बगल में पिलर पर स्पैन लगाने का काम चल रहा था।
झारखंड में तेज़ी से हो रहा गर्मी का एहसास
झारखंड के मौसम में पिछले चार दिनों में आए बदलाव का असर अब समाप्त हो गया है। सोमवार से ही मौसम साफ हो चुका है। दिन भर धूप खिली रहने लगी है। अब तो अधिकतम तापमान भी 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची का पूर्वानुमान है कि 30 मार्च तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने वाला है।
एक दिन में दो बार दूल्हा बना युवक, दिन में गर्लफ्रेंड के साथ की कोर्ट मैरेज; शाम को पहुंच गया मंडप
गोरखपुर से एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल यहां रहने वाले एक युवक ने एक ही दिन में दो शादियां कीं। पहले प्रेमिका के साथ दिन में कोर्ट मैरेज और रात में घरवालों के कहने पर उनकी पसंद से शादी।
मीशो का इसी साल आ सकता है IPO, जल्द फाइल कर सकती है ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट्स
डोमेक्सिट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो इस साल के आखिर तक इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO ला सकती है। कंपनी इसके जरिए एक बिलियन डॉलर (करीब 8300 करोड़ रुपए) जुटाना चाहती है। मीशो यह फंडिंग 10 बिलियन डॉलर (करीब 85,500 रुपए) के वैल्यूएशन पर उठाएगी।
बांग्लादेश टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को मैच के दौरान पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को सोमवार को ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) के एक मुकाबले के दौरान दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। 36 वर्षीय तमीम इकबाल मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब के खिलाफ बीकेएसपी मैदान में खेले जा रहे मैच में टीम की अगुवाई कर रहे थे….
DC vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग का चौथा मुकाबला आज, विशाखापट्टनम में DC से पहली बार होगा सामना
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन के चौथे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) से होगा। मैच दिल्ली के सेकेंड होमग्राउंड डॉ YS राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर! DGCA ने लिया बड़ा फैसला; अब फ्लाइट की टिकट बुक कराने के बाद तुरंत फोन पर आएगा ये मैसेज
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भारतीय एयरलाइन कंपनियों को नए और सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत उन्हें यात्रियों को उनके अधिकारों के बारे में बताना होगा। डीजीसीए ने यह कदम यात्रियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए उठाया है।
रेलवे क्लेम घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार और दिल्ली में दो दर्जन संपत्तियां जब्त; करोड़ों रुपये का घपला उजागर
पटना रेलवे दावा न्यायाधिकरण घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ करोड़ रुपये से अधिक की दो दर्जन संपत्तियां जब्त की हैं। ये संपत्तियां बिहार के पटना, नालंदा, गया के साथ नई दिल्ली से भी जब्त की गई हैं।
प्राइवेट स्कूल की मनमानी पर ढाई लाख तक जुर्माना लगा सकती है कमिटी, मंत्री रामदास सोरेन ने सदन में दिया जवाब
झारखंड विधानसभा में प्राइवेट स्कूल की मनमानी और री-एडमिशन के नाम फ़ीस बढ़ोतरी का मामला उठा। सोमवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि प्राइवेट स्कूल में री-एडमिशन के नाम पर हर साल 10 से 20 प्रतिशत तक फ़ीस बढ़ा दी जाती है।
AXIS बैंक में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान; दस्तावेज हुए राख
बिहार के मधुबनी जिले में रविवार को एक्सिस बैंक की शाखा में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के सामान का नुकसान हुआ। यह घटना आरएस थाना क्षेत्र के नवटोल इलाके में हुई, जहां शॉट सर्किट के कारण आग लगी। अनुमान के मुताबिक, इस अगलगी से लगभग 5 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।