1 लाख के लिए 2 महीने के बेटे की हत्या
भागलपुर। भागलपुर में 1 लाख रुपए दहेज के लिए पिता ने अपने 2 महीने के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी दहेज के लिए हमेशा अपनी पत्नी से लड़ता था, कहता था, ‘ये मेरा नहीं, नाजायज बच्चा है। 1 लाख रुपए अपने मायके से लेकर आओ तब रखेंगे।’
बिहार में 7693 युवाओं ने फर्जीवाड़ा कर लिया बेरोजगारी भत्ता
बिहार में बेरोजगारी भत्ता (सीएम निश्चय स्वयं सहायता भत्ता) योजना का फर्जी तरीके से फायदा लिया जा रहा है। जिन युवाओं को योजना का लाभ मिलना चाहिए, उन्हें नहीं मिल रहा। योजना विकास विभाग की इंटरनल रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। अब सरकार ऐसे युवाओं से राशि वसूलने में जुट गई है, जिन्होंने गलत तरीके के योजना का लाभ लिया है।
कोयला कारोबारी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग
लातेहार में कोयला व्यवसायी मुकेश सिंह के आवास पर शुक्रवार शाम फायरिंग की गई। बाइक पर आए बदमाश घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर भाग निकले।
सीएम के बाद वित्त मंत्री के पास सर्वाधिक बजट
हेमंत कैबिनेट के 11 मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। पिछली सरकार में झामुमो, कांग्रेस और राजद के पास जो विभाग थे, इस बार भी वही विभाग मिले हैं। विभागों के बजट बताते हैं कि जेएमएम के चार मंत्रियों से अधिक कांग्रेस कोटे के मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बजट है।
महीने भर में मोटापे से मिलेगा छुटकारा, पेट की चर्बी झट से होगी गायब, अपनाएं ये सुपरफूड्स
खराब जीवनशैली और खानपान मोटापे की बीमारी को जन्म दे रही है. हमारे आसपास कई लोग वजन बढ़ने और मोटापे की समस्या से परेशान मिल जाते हैं.
पुष्पा- 2 ने ओपनिंग डे पर ही जवान को पछाड़ा
अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा- 2 सिनेमाघरों मे रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर हिंदी में 72 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 282.91 करोड़ की कमाई कर ली है। इनमें से इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 175.1 करोड़ रुपए है।
भारतीय पुरुषों में बढ़ रहा पैंक्रियाटिक कैंसर
भारतीय पुरुषों में पैंक्रियाटिक कैंसर के मामले बीते कुछ सालों से बढ़ रहे हैं। पिछले 5-10 सालों में ये ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ा है, जिसे लेकर भारत सरकार और डॉक्टर्स फिक्रमंद हैं।
साउथ कोरिया में राष्ट्रपति का हटना लगभग तय
साउथ कोरिया की सत्ताधारी पार्टी ने राष्ट्रपति यून सुक-योल पर महाभियोग चलाने के संकेत दिए हैं। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक पीपुल्स पावर पार्टी के महासचिव हान डोंग-हुन ने कहा कि वे राष्ट्रपति की संवैधिानिक शक्ति को कम किया जाना जरूरी है।
बजाज फ्रीडम-125 CNG बाइक ₹10,000 सस्ती हुई
नई दिल्ली: बजाज ऑटो ने अपनी CNG बाइक फ्रीडम-125 की कीमत में 10 हजार रुपए तक की कटौती की है। बाइक का बेस ड्रम वैरिएंट 5 और मिड-स्पेक ड्रम LED वैरिएंट 10 हजार रुपए सस्ता हो गया है।
दिसंबर में चार डिग्री तक गिरा तापमान
झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से राज्य के कुछ जिलों में बारिकी संभावना जताई गई है। वहीं कई जिलों में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान किया गया है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आठ और नौ को बारिश हो सकती है।