राज्यपाल ने गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि खेलकूद अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है। यह शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। राज्यपाल गुरुवार को धुर्वा स्थित झारखंड गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विधानसभा में कोयलांचल में अवैध खनन का मुद्दा गरमाया, स्पीकर ने कमिटी गठन की कही बात
News Saga Desk रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में कोयलांचल क्षेत्र में सरकारी और रैयती जमीन पर अवैध खनन, ओबी डंपिंग और रैयतों के साथ हो रही गुंडागर्दी का मुद्दा गरमाया। माले विधायक अरूप चटर्जी और चंद्रदेव महतो ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत यह मामला उठाया और आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र सरकार पर 136 करोड़ रुपये बकाया होने की बात करती है, लेकिन सरकारी जमीन पर जारी अवैध खनन पर ध्यान नहीं दे रही है। अरूप चटर्जी ने कहा कि जब जमीन के असली मालिक रैयत इस मुद्दे पर विरोध जताते हैं, तो उन्हें दबा दिया जाता है। यह पूरा खेल राजनीतिक और पुलिस संरक्षण में चल रहा है। उन्होंने कोल इंडिया पर राज्य सरकार की जमीन पर अवैध खनन करने का आरोप लगाया। विधायक सरयू राय ने कहा कि कोल कंपनियां नदियों में ओबी डंपिंग कर रही हैं, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है।विधायक जयराम महतो ने कहा कि कोयलांचल क्षेत्र के हर विधायक इस समस्या से परिचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियों ने लठैत तैनात कर रखे हैं, जिससे लोकतंत्र की जगह “लठैत तंत्र” हावी हो गया है। उन्होंने देवप्रभा कंपनी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन उनका सहयोगी नहीं, बल्कि प्रशासन ही उनका है। भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने मामले की गंभीर जांच की जरूरत बताई। कई विधायकों ने इस मामले की विधानसभा की कमिटी से जांच कराने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने इस मुद्दे पर कमिटी गठित करने की बात कही और आश्वस्त किया कि इस पर उचित निर्णय लेकर सदन को सूचित किया जाएगा।
JUT में परीक्षा पास कराने का दावा, व्हाट्सएप ग्रुप का मैसेज लीक
झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) में पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर एक विवादित मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में कहा गया है कि एडमिट कार्ड जल्द डाउनलोड किए जा सकेंगे और अगर किसी को परीक्षा में अच्छे नंबर या पास कराने से जुड़ा कोई काम कराना हो, तो वे संपर्क कर सकते हैं।
ऑनलाइन गेमिंग में हार गया 9 लाख रुपये, भरपाई के लिए उठाया ऐसा कदम की जाना पड़ा जेल
ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद एक युवक चोरी करने पर उतर गया। मामला बोकारो स्टील सिटी का है। दरअसल ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में एक युवक 9 लाख रुपया हार गया था। इसके बाद युवक ने चोरी करने लगा। लड़का बोकारो के सेक्टर 1 में रहता है।
HC में ED अधिकारियों को मैनेज करने के आरोपों की जांच पर 27 मार्च को सुनवाई, पुलिस इंवेस्टिगेशन जांच पर लगी रोक
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों को कथित रूप से मैनेज करने के आरोपों की जांच को लेकर दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट अब 27 मार्च को सुनवाई करेगा। इस मामले की सुनवाई गुरुवार को भी हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में हुई, जिसमें कोर्ट ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ पीड़ादायक कार्रवाई पर लगाए गए रोक के आदेश को अगली सुनवाई तक बढ़ा दिया है।
सहारा इंडिया के निवेशकों का पैसा लाने के लिए झारखंड से अधिकारी भेजेगी सरकार, प्रदीप यादव ने उठाया था सवाल
झारखंड विधानसभा में सहारा इंडिया के निवेशकों के पैसे वापसी का मामला गुरुवार को उठा। पोड़ैयाहट के विधायक और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से सदन इस मामले को उठाते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने इस पर निर्णय दिया है लेकिन दो साल के बाद भी झारखंड के निवेशकों का पैसा नहीं मिला है।
हजारीबाग के चिंतपूर्णी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 4 नंबर भट्ठी लीक; 5 मजदूर घायल
हजारीबाग जिले के चरही में स्थित चिंतपूर्णी स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री के कंटीनिवस कास्टिंग मशीन का इंडक्शन कॉइल पंचर हो गया। इस मशीन में लोहे को पिघलाने के लिए 800 से 1000 डिग्री तक तापमान की जरूरत पड़ती है।
जमशेदपुर के जाने-माने व्यवसायी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, परिवार में दहशत
जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी व्यवसायी दिलीप गोयल को अज्ञात अपराधियों ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें 21 सकेंड की बातचीत के दौरान अपराधी ने धमकाया। इस घटना के बाद से उद्यामी और उनका परिवार दहशत में है।
झारखंड में फिर बदल गया मौसम, रांची सहित पूरे प्रदेश में चल रही ठंडी हवा; 2 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
झारखंड का मौसम फिर बदल गया है। रांची सहित झारखंड के तमाम जिलों में ठंडी हवा चल रही है। दरअसल देश के उत्तरी हिस्से में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण झारखंड का मौसम बदल गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी।
बोकारो के जंगल में लगी भीषण आग, कीमती लकड़ियों और वन्यजीवों के नुकसान की आशंका
बोकारो के झुमरा पहाड़ के जंगलों में भीषण आग लग गई है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस आग में कीमती लकड़ियों और वन्यजीवों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यह घटना गोमिया प्रखंड के पाचमो पंचायत के जरा और भोलेथान इलाके में हुई है।