होली में हुड़दंग करने वालों पर प्रशासन की होगी कड़ी नजर
होली पर्व पर हुड़दंग करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर होगी। इसे लेकर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में उपायुक्त ने कहा कि होली का त्यौहार सभी लोग सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनायें।
राहुल गांधी ने झारखंड हाईकोर्ट से याचिका ली वापस
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है। मानहानि मामले में चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए की विशेष अदालत की ओर से राहुल गांधी को सशरीर उपस्थित से छूट नहीं देने के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में हुई।
साइबर ठगी में देवघर देश में तीसरे नंबर पर, पहचान किये गये 74 जिलों में झारखंड के ये 7 जिले
नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) द्वारा 1 जनवरी से 4 मार्च 2025 के बीच जारी आंकड़ों के अनुसार, झारखंड का देवघर जिला साइबर ठगी के मामलों में देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस अवधि में देवघर में 2,604 सक्रिय मोबाइल नंबर साइबर ठगी में शामिल पाए गए हैं।
रामगढ़ एसपी ने इस थाने के थाना प्रभारी और ASI को किया सस्पेंड, ये है मामला
रामगढ़ जिले के बरलंगा थाना में युवक के साथ पिटाई मामले में एक्शन लिया गया है। एसपी के आदेश पर बरलंगा थाना प्रभारी विकास आर्यन और एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है।
गढ़वा में पटाखा दुकान में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले
गढ़वा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना बाजार के एक पटाखा दुकान में आग लग गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी रंका पुलिस और दमकल की टीम को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
होली आते ही मौसम मारेगा पलटी, तेजी से बढ़ेगा तापमान; 35 तक पहुंचेगा पारा
रांची सहित राज्यभर में इस बार रंगों का त्योहार होली 15 मार्च को मनेगी। सभी लोग इसकी तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन इस बार होली पर मौसम का मिजाज भी बदलेगा।
लॉ एंड ऑर्डर पर DGP अनुराग गुप्ता का बड़ा बयान
हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम की हत्या पर डीजीपी ने गहरी चिंता व्यक्ति की। डीजीपी बोले की जेल से माफिया अपराध को अंजाम दे रहे हैं । डीजीपी ने बताया कि विकास तिवारी, अमन साहू, अमन श्रीवास्तव जेल के अंदर से अपराधिक घटनाओं की रणनीति बना रहे हैं।
चाईबासा में दिनदहाड़े बैंक में लूट, पिस्टल सटाकर डेढ़ लाख ले उड़े अपराधी
बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में शनिवार को दिनदहाड़े लूटपाट की गयी। काउंटर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये निकालकर अपराधी फरार हो गये। घटना चाईबासा के सदर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक तरूण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सुबह केंद्र खोलने के बाद तीन लड़के वहां आए।
मां-मौसी की ईंट से मारकर हत्या, आरोपी बोला- सब मुझे मच्छर समझते थे; मैंने दिखा दिया कि मैं भी कुछ हूं
धनबाद में दिलीप महतो नाम के युवक ने अपनी मां और मौसी की ईंट मार कर हत्या कर दी। मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुलबेड़ा पंचायत के हड़ियाडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि दिलीप महतो मानसिक रूप से बीमार है। हमले में तीन लोग घायल हुए थे। जिसमें मां अलकाही देवी, मौसी सुगा देवी और बेटी खुशी शामिल हैं।
आज झारखंड के सभी पर्यटन स्थलों में महिलाओं को मिलेगी फ्री एंट्री
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, झारखंड पर्यटन विभाग राज्य की महिलाओं के सम्मान में एक विशेष पहल की है। इसके तहत इस वर्ष, 8 मार्च को राज्य के सभी पर्यटन स्थलों, पार्कों, झरनों और विशेष रूप से पतरातू लेक ‘पार्क’ में महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा।