होली से पहले हीट वेव का येलो अलर्ट, कोल्हान, पलामू और गढ़वा के लिए चेतावनी
पूरे झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि होली और उसके अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम गर्म रहने वाला है। देश के पश्चिम क्षेत्र से आ रही गर्म हवा से मार्च में ही झारखंड में हीट वेव चलेगी।
झारखंड से MBBS की पढ़ाई करने वाले छात्रों को सरकार ने दी ये छूट
झारखंड सरकार ने झारखंड के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्रों को छूट दी है। झारखंड से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्रों को राज्य में 3 साल की सेवा देना अनिवार्य है।
कोयले पर अब प्रति मीट्रिक टन 250 और आयरन पर 400 रुपये सेस लगेगा
झारखंड सरकार ने झारखंड खनिज आधारित उपकर अधिनियम में संशोधन का फैसला किया है। इस आशय के प्रस्ताव पर बुधवार को कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दी गई।
अब पुलिस कर्मियों की बहाली में कम दौड़ना पड़ेगा
राज्य सरकार ने पुलिस की बहाली में दौड़ का दायरा घटा दिया है। पिछली बार दौड़ के दौरान कई युवकों की मौत हो गई थी। यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा था। पुलिस दौड़ में युवकों की मौत से सरकार भी परेशान हो उठी थी। विपक्ष इसे मुद्दा बनाने लगा था।
आज 163 चिकित्सा पदाधिकारी को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी देंगे नियुक्ति पत्र
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से 163 विशेष चिकित्सा पदाधिकारी और तकनीकी पदों पर स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली होने जा रही है। इनमें कई विशेषज्ञ डॉक्टर्स शामिल हैं। आज नामकुम स्थित एनएचएम परिसर में अनुबंध आधारित 105 चिकित्सकों के साथ ही 58 चयनित अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
8 वर-वधु परिणय सूत्र में बंधे, नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं सनातन सेवा परिषद की पहल पर हुआ विवाह
नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं सनातन सेवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जमशेदपुर के सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में 8 जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। वैदिक रीति-रिवाज से शिवालाल आखाड़ा से बारात निकली गयी। इसके बाद पूरे विधि विधान से विवाह संपन्न हुआ।
रामगढ़ जेल में मोबाइल चला रहे थे कैदी, सूचना पर जांच करने पहुंचे अधिकारी
रामगढ़ पुलिस संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। कई आपराधिक संगठनों के सरगना को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की गई। इस दौरान यह स्पष्ट हुआ की जेल में मोबाइल का इस्तेमाल कैदी कर रहे हैं और उसी के दम पर अपने संगठन को संचालित कर रहे हैं।
अमन साव का शव लेने नहीं पहुंचे परिजन, घरवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के एनकाउंटर के बाद उसके परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया है। अमन साव के पिता का कहना है कि वे लोग पलामू नहीं जाएंगे। बल्कि पुलिस ने जिस तरह से अमन साव को मारा है, उसी तरह उनके बेटे के शव को पुलिस लाकर दे।
81 लाख रुपये से होगा बिरसानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने मंत्रालय का जताया आभार
बिरसानगर जोन नंबर 1 स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के विस्तार और उन्नयन की मांग को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने स्वीकार कर लिया है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों से स्वास्थ्य…
सरकार अब व्यावसायिक उपयोग होने वाली जमीनों पर अतिरिक्त टैक्स लेगी- दीपक बिरुआ
भू राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा है कि जिस जमीन का व्यवसायिक उपयोग हो रहा है उस पर सरकार अतिरिक्त टैक्स लेगी। दीपक बिरुआ मंगलवार को सदन में भू राजस्व विभाग की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पेसा कानून को जल्द लागू किया जाएगा।