चतरा में विदेशी शराब की अवैध मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन
चतरा डीसी रमेश घोलप के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज उत्पाद विभाग के द्वारा सदर थाना अंतर्गत डहुरा गांव में छापामारी कर अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।
CM हेमंत सोरेन ने पुलिस उपाधीक्षक को किया निलंबित, विभागीय कार्यवाही की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रांची के तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक, ATS प्रदीप कुमार को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।
जयराम महतो ने सदन में उठाया पारा शिक्षकों का मामला, मानदेय वृद्धि और स्थायीकरण की मांग रखी
डुमरी विधायक जयराम महतो ने विधानसभा में पारा शिक्षकों के मुद्दे को उठाया है, जो सहायक शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक पिछले दो दशकों से झारखंड की शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ रहे हैं। उन्होंने न केवल विद्यालयों में पढ़ाई के कार्य में अपनी भूमिका निभाई है…
झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ ACB ने IAS विनय चौबे और अधिकारी गजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी
झारखंड में कथित शराब घोटाले के मामले में छत्तीसगढ़ एसीबी की आर्थिक अपराध शाखा ने आईएएस विनय कुमार चौबे और उत्पाद विभाग के अधिकारी गजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति झारखंड सरकार से मांगी है। यह मामला रायपुर के आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज किया गया था,
22 मार्च को खत्म हो रहा निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल, निकाय चुनाव में और हो सकता है विलंब
झारखंड निर्वाचन आयुक्त डॉ डीके तिवारी का कार्यकाल 22 मार्च को खत्म हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद रिक्त होने पर 48 स्थानीय शहरी निकायों में चुनाव कराने की प्रक्रिया प्रभावित हो जायेगी। इससे राज्य में लगातार टल रहे नगर निकाय चुनाव में और विलंब हो सकता है।
लॉ एंड ऑर्डर पर नेता प्रतिपक्ष की चर्चा की मांग को संसदीय कार्य मंत्री ने किया ख़ारिज, बोले – राजनीति ना करें
गिरिडीह के घोड़थम्बा की घटना को लेकर सदन के अंदर हंगामा जारी है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर सदन के अंदर चर्चा की मांग की। स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो ने प्रश्न काल चलने देने का आग्रह किया।
कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर गोली चलाने वाला शूटर दिल्ली से गिरफ्तार
कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर गोली चलाने वाले शूटर प्रेम पांडेय को दिल्ली से रांची पुलिस ने पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर बीआइटी ओपी क्षेत्र से हमले में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया गया है। जबकि घटना में शामिल एक शूटर तथा बाइक चलाने वाला अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शूटरों को बाइक व हथियार उपलब्ध कराने वाले को भी रांची पुलिस ने हिरासत में लिया है।
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, वज्रपात-मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना
झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दरअसल नॉर्थ छत्तीसगढ़ के पास बने टर्फ, अरब सागर से आ रही नमी और हवाओं के टकराव से मौसम बदलेगा। इस प्रभाव से आंशिक रूप से राज्य के उत्तर और उससे सटे मध्य भाग में आसमान पर बादल बनने की वजह से वज्रपात और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होनी की संभावना है।
18 लाख महिलाओं के साथ झारखंड सरकार ने किया विश्वासघात, BJP नहीं करेगी बर्दाश्त- राफिया नाज़
भाजपा झारखंड प्रदेश की प्रवक्ता राफिया नाज़ ने हेमंत सरकार द्वारा 18 लाख महिलाओं की मंइयां सम्मान योजना की राशि रोकने पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “यह सरकार महिलाओं के साथ सम्मान के नाम पर छल और विश्वासघात कर रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल एक झूठा वादा था कि सभी महिलाओं को मंइयां सम्मान की राशि मिलेगी…
सरहुल महापर्व पर 3 दिवसीय राजकीय अवकाश की मांग, इस दिन से शुरू होगा पर्व
झारखंड में सरहुल महापर्व को लेकर 3 दिवसीय राजकीय अवकाश की मांग उठी है। बिरसा विकास जनकल्याण समिति, मिसिर गोंदा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह अवकाश घोषित करने की अपील की है। समिति की बैठक धुमकुड़िया घर, मिसिर गोंदा में आयोजित की गई…