रामनवमी के जुलूस में शामिल हुए मंत्री इरफान अंसारी, कहा- प्रभु राम के आदर्शों को आत्मसात करें
आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीश्री 1008 महावीर अखाड़ा समिति, जामताड़ा द्वारा आयोजित शोभायात्रा में मंत्री इरफान अंसारी शामिल हुए। मौके पर अंसारी ने कहा, श्रद्धा एवं भक्ति के उत्साह से ओतप्रोत वातावरण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के इस पावन अवसर पर आस्था के समागम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
आज से बदलेगा झारखंड का मौसम, कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की आशंका
झारखंड का मौसम आज फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी दी है। इसे लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 10 अप्रैल से फिर आसमान साफ होने की संभावना है।
अपराधियों ने दंपति को मारी गोली, महिला की मौत
पलामू। पलामू में अपराधियों ने शनिवार की रात घर में घुसकर पति और पत्नी को गोली मार दी। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति का हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है। घटना पंडवा थाना क्षेत्र के कजरी गांव की है। गोली चलाने वाले एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रामनवमी की सभी को दी बधाई
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन हमें धर्म, सत्य, करुणा और मर्यादा के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।
रांची में निकली भव्य झांकियां, जय हनुमान और जय श्री राम के नारों से गूंज रहा था शहर
रांची। रांची में शनिवार की रात महाअष्टमी के अवसर पर भव्य झांकियां निकाली गईं। रात 10 बजे से देर रात लगभग तीन बजे तक अपर बाजार और मेन रोड में महाबली हनुमान और भगवान श्रीराम के जयकारे से गूंजते रहे। झांकियों में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया।
आयुष्मान घोटाला : ED ने डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर के ठिकानों से जब्त किए 16.50 लाख कैश, फर्जी डिग्री की भी जांच
आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला समन्वयक आशीष रंजन के ठिकानों से 16.50 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आशीष रांची सदर अस्पताल में पदस्थापित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता व नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विभागीय जांच चल रही है।
इरफान अंसारी का भाजपा पर प्रहार, कहा – मुझे टारगेट किया जाता है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं
गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम चित्रोंकूरा में मुस्लिम समाज द्वारा महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नक़ीबे हिन्द हज़रत मौलाना तस्लीम रजा मदनी ने की।
2 लाख महिलाओं की मंईयां सम्मान की राशि होल्ड पर रखी गई, यह है कारण
मंईयां सम्मान योजना की राशि की महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं। लाखों महिलाओं के खाते में एक साथ तीन महीने की राशि यानि 7500 हजार रुपये पहुंच भी गये हैं। इसी बीच 2 लाख महिलाओं की राशि होल्ड पर रखी गई है क्योंकि इन लोगों ने आवेदन करते समय कुछ गलतियां कर दी हैं।
मां छिन्नमस्तिका मंदिर में अष्टमी की पूजा में उमड़ी भीड़, डीसी ने भी टेका मत्था
रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में अष्टमी की पूजा को लेकर शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार माता के दर्शन के लिए लग गई थी। मंदिर प्रांगण के अलावा पूरे रास्ते में श्रद्धालु मौजूद रहे। गर्म मौसम के मद्देनजर श्रद्धालुओं पर पानी का छिड़काव किया गया।
बोकारो हिंसा मामला : मृतक के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और नौकरी, चास में धारा 144 लागू; DC ने कहा – असामाजिक तत्वों पर नजर
समाहरणालय सभागार में शनिवार को नौकरी की मांग को लेकर बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) प्लांट के एडीएम बिल्डिंग के समीप विस्थापित अप्रेंटिस संघ द्वारा प्रदर्शन किया। उसके बाद के घटनाक्रम एवं रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर उपायुक्त विजया जाधव एवं पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने संवाददाता सम्मेलन किया।