मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने VC के जरिये की विकास योजनाओं की समीक्षा, काम में तेजी लाने का निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज विकास योजनाओं की समीक्षा की। सुबह से मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार सहित कई विभागों के सचिव मौजूद रहे।
गांवों में इंटर्नशिप करने पर छात्रों को झारखंड सरकार देगी 10 हजार
झारखंड कैबिनेट ने ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना को मंजूरी दे दी गई है। इसका उद्देश्य झारखंड के ग्रामीण इलाकों और आदिवासी व झारखंडी परंपरा से छात्रों को अवगत कराना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था और अब इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
मशहूर फ़िल्म निर्माता प्रकाश झा झारखंड में करेंगे निवेश, सिनेमा पर भी होगा काम
देश के मशहूर फ़िल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा बुधवार को रांची पहुंचे। उन्होंने पर्यटन कला और नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू से मुलाक़ात की। घंटों चली इस मुलाक़ात में दोनों के बीच कई मुद्दों और बातचीत हुई। मंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रकाश झा से पर्यटन, कला और निवेश के अवसरों पर सकारात्मक बातचीत हुई।
JSSC-CGL पेपर लीक मामले में बाबूलाल मरांडी ने कहा- लीपापोती करने का प्रयास विफल, CBI जांच हो
झारखंड में कथित जेएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर बाबूलाल मरांडी ने आज एक ट्वीट किया है। उन्होंने इस कथित पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि “JSSC-CGL पेपर लीक मामले में सबूत के तौर पर जो स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराए थे
हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत; कंटेनर चालक का दोनों पैर कटा
हजारीबाग जिले के चरही घाटी के यूपी मोड़ पर मंगलवार शाम भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक दर्जन यात्री घायल हैं। बताया जा रहा है कि चरही घाटी के यूपी मोड़ पर अनियंत्रित धान लदा कंटेनर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे लेन में रांची से आ रही राजहंस नामक यात्री बस और एक अन्य मालवाहक वाहन से सीधा टकरा कर पलट गया।
झारखंड के 18 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
झारखंड का मौसम फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल तक के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्से में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट बता रही है कि 10 और 11 तारीख को बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
झारखंड पेयजल विभाग के अधिकारियों ने रिटायर कर्मचारी के पे-आईडी से की अवैध पैसों की निकासी
पेयजल स्वच्छता विभाग के स्वर्णरेखा शीर्ष कार्य प्रमंडल में बड़ी मात्रा में अवैध निकासी की घटना सामने आई है, जिसमें लगभग 20 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय एक अंतर विभागीय जांच कमेटी बनाई गई, जिसने बड़ी संख्या में गड़बड़ियां पकड़ी हैं।
वक्फ बोर्ड बिल के खिलाफ जामताड़ा में मुस्लिम समाज का उग्र विरोध, हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे लोग
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए वक्फ बोर्ड बिल के खिलाफ जामताड़ा में मुस्लिम समाज ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। मुस्लिम मंच के आह्वान पर आयोजित इस विशाल जन आक्रोश रैली में हजारों लोग शामिल हुए और उन्होंने सरकार के खिलाफ तीखा विरोध जताया।
हेमंत सरकार के विदेश दौरे पर सीपी सिंह ने उठा दिया बड़ा सवाल
झारखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने 20 सदस्य प्रतिनिधिमंडल के साथ पुर्तगाल, स्पेन और स्वीडन दौरे पर जाने वाले हैं।
झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 14 प्रस्तावों पर लगी मुहर
झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। कुल 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। आज की कैबिनेट में झारखंड ग्रासरूट इनोबेशन इंटर्नशिप स्कीम का प्रस्ताव पास हुआ है। इस स्कीम का विस्तार राज्य के सभी पंचायतों में होगा। हर पंचायत में चार प्रशिक्षुओं को नामित किया जाएगा।