भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त झारखंड दौरे पर, रजरप्पा मंदिर में पूजा कर इन कार्यक्रम में हुए शामिल
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार झारखंड दौरे के तहत शनिवार को रामगढ़ पहुंचे। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना कर की और मां का आशिर्वाद लिया। इसके बाद वह सीसीएल गोस्ट हाउस, रजरप्पा में आयोजित “एक्सपीरियंस शेयरिंग” कार्यक्रम में शामिल हुए।
पूर्व AJSU नेत्री नीरू शांति भगत ने थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन
लोहरदगा से विधायक रहे दिवंगत झारखंड आंदोलनकारी कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने उन्हे पार्टी की सदस्यता दिलाई। नीरू शांति भगत के साथ उनके कई समर्थकों ने भी जेएमएम की सदस्यता ली।
युवती की गोली मारकर हत्या, शव को जलाने का प्रयास
कर्रा थाना के लोधमा ओपी क्षेत्र के मुरहू रेलवे फाटक के पास पार टांड नामक स्थान पर प्लास्टिक की बनी झोपड़ी में एक अज्ञात युवती की माथे पर गोली मारकर और गला रेतकर हत्या करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है।
झारखंड में शराब हो सकती है सस्ती, नयी उत्पाद नीति जल्द लागू होने की संभावना
झारखंड सरकार जल्द ही राज्य में नयी उत्पाद नीति लागू करने जा रही है, जिसके बाद शराब पर लगनेवाले वैट (मूल्य वर्धित कर) को काफी हद तक कम किया जायेगा। फिलहाल राज्य में शराब पर 75 फीसदी वैट वसूला जाता है, लेकिन प्रस्ताव के अनुसार इसे घटाकर सिर्फ 5 फीसदी किया जायेगा। इससे शराब की कीमतों में भारी गिरावट आने की संभावना है।
विनय चौबे पर मुकदमा चलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील से राय लेगा ACB
छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले के मामले में झारखंड के तत्कालीन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव विनय चौबे पर मुकदमा चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील एस. नागमुथू से कानूनी सलाह लेगी।
लातेहार में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने फूंका हाइवा
लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में रमेश उरांव नाम के युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। अक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और एक हाइवा में आग लगा दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को शांत कराया।
ATS की टीम में फेरबदल, अमन साहू का एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर समते इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
झारखंड के चर्चित गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में मार गिराने वाले इंस्पेक्टर डॉ प्रमोद कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें झारखंड एटीएस से हटाकर रामगढ़ जिले में भेजा गया है। पीके सिंह के साथ झारखंड पुलिस के कई अन्य अफसरों और जवानों का भी तबादला हुआ है।
झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, 15 अप्रैल तक आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट
झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। शनिवार यानि आज के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलो में बारिश की संभावना जताई गई है वही तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इस कारण झारखंड के 9 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
कांग्रेस ने दलित समाज को मुख्यधारा में जुड़ने से रोका, बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही भाजपाः बाबूलाल मरांडी
भाजपा प्रदेश कार्यालय में अंबेडकर सम्मान अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब अम्बेडकर के सपनों को ,उनके विचारों को बार बार रौंदा।
विदेश जाने से पहले मुख्यमंत्री कर सकते हैं बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 अप्रैल को अधिकारियों की टीम के साथ विदेश जाने से पहले बहुत व्यस्त हैं। 16 अप्रैल को टीएसी की बैठक है। 17 को विभागीय सचिवों के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 की उपलब्धि और 2025-26 की कार्य योजना की उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे। 14-15 को झामुमो का महाधिवेशन है।