इंडियन आइडल सीजन 15 की विजेता बनीं मानसी घोष
पॉपुलर म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के 15वें सीजन का ग्रैंड फिनाले 6 अप्रैल को हुआ। कोलकाता की मानसी घोष को विजेता घोषित किया गया। 24 साल की उम्र में मानसी ने ‘इंडियन आइडल 15’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जबकि सुभोजित चक्रवर्ती दूसरे स्थान से बाहर हो गए।
अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ का पहला लुक जारी, बताई दिल से जुड़ी कहानी
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर सुर्खियों में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में वह सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रहे, बल्कि इसका निर्देशन भी खुद ही कर रहे हैं। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओम जय जगदीश’ के बाद यह अनुपम खेर की बतौर निर्देशक दूसरी फिल्म है।
हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने दिलजीत दोसांझ के साथ किया भांगड़ा
पंजाबी गायक और बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ हर किसी के पसंदीदा कलाकार हैं। दिलजीत फिलहाल अपने संगीत समारोहों के लिए दुनिया भर का दौरा कर रहे हैं। दिलजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में दिलजीत हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ के साथ भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।
‘सिकंदर’ की कमाई में बड़ी गिरावट, 100 करोड़ी के क्लब से दूर
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, इस साल बॉक्स ऑफिस पर सलमान का जादू फीका पड़ता दिख रहा है। रिलीज के 7 दिन बाद भी ‘सिकंदर’ अभी तक 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है। इसके अलावा फिल्म का मूल बजट का आधा भी नहीं वसूल हो पाया है। इससे पता चलता है कि ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
दिन-ब-दिन गिरती जा रही है फिल्म ‘सिकंदर’ की कमाई
इस समय सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ काफी चर्चा में है और चर्चा की वजह है दर्शकों की प्रतिक्रिया। फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले कई तर्क दिए गए। सलमान खान की यह फिल्म रिलीज के चार दिन के अंदर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी, जिससे यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।
मशहूर एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन, चमकता सितारा कह गया अलविदा
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खास कर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जानेवाले मनोज कुमार को लोग प्यार से ‘भारत कुमार’ भी कहते हैं। 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका निधन हो गया।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी-2’ का ट्रेलर रिलीज
पिछले कुछ सालों में कई देशभक्ति फिल्में रिलीज हुई हैं। करण सिंह त्यागी की निर्देशित ऐसी ही एक फिल्म जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। यह फिल्म है ‘केसरी-2’। यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई है। केसरी-2 में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे अभिनेता मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म ‘सिकंदर’ की कमाई में तीसरे दिन गिरावट, सिर्फ 19.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन
सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘सिकंदर’ पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म ने पहले दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जितना उसे करना चाहिए था। अब ‘सिकंदर’ की तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने अपने ओपनिंग डे यानी 30 मार्च को कुल 26 करोड़ रुपये की कमाई की।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी : चैप्टर 2’ के नया पोस्टर जारी, फैंस की उत्सुकता बढ़ी
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी : चैप्टर 2’ को लेकर इस समय खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी कर रहे हैं। फिल्म की खासियत यह है कि इसमें अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में Zee News के मालिक सुभाष चंद्रा ने रिया चक्रवर्ती से मांगी माफी
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के बाद जी न्यूज के मालिक सुभाष चंद्रा ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से माफी मांगी है। सुशांत राजपूत की आत्महत्या के बाद भारतीय मीडिया ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अभियान चलाया था और उन्हें एक ड्रग अडिक्ट और कातिल के रूप में पेश किया था।