पहलगाम हमले के बाद आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर लॉन्च स्थगित
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में महाराष्ट्र के ६ पर्यटक भी शामिल हैं। इस आतंकवादी हमले से पूरे देश में आक्रोश फैल गया।
‘धमाल 4’ के क्लाइमैक्स पर आया बड़ा अपडेट
अजय देवगन आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं और उनकी सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी किस्त ‘धमाल 4’ भी इनमें शामिल है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फिल्म की शूटिंग अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
पहलगाम में हमले की जगह ही फिल्माया गया था ‘बजरंगी भाईजान’ का क्लाइमेक्स सीन
सलमान खान की 2015 में आई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई है। इस फिल्म के कई दृश्य जम्मू-कश्मीर में फिल्माए गए हैं। ‘बजरंगी भाईजान’ का क्लाइमेक्स सीन उस जगह पर फिल्माया गया था, जहां पहलगाम में हमला हुआ था।
फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ की पहले दिन की कमाई सिर्फ एक कराेड़
इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। आखिरकार इमरान हाशमी की बहुचर्चित फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों और आलोचकों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है
रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म आज यानी 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कश्मीर मुद्दे पर आधारित इस फिल्म को जहां समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
वाणी कपूर और फवाद खान ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से अभिनेत्री वाणी कपूर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। दरअसल, वाणी अपनी आगामी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के साथ नजर आने वाली हैं, जिस कारण सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बॉयकॉट की मांग तेज हो गई है।
फिल्म ‘जाट’ की कमाई में आई गिरावट, 14वें दिन 1.09 करोड़ रुपये की कमाई
साउथ के प्रसिद्ध निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। खास बात यह रही कि इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म से दर्शकों और निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही।
पहलगाम हमले की छाया में घिरी फिल्म ‘अबीर गुलाल’, बढ़ी बहिष्कार की आवाजें
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में गम और गुस्से का माहौल है। इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को लेकर विरोध तेज हो गया है। कई यूजर्स फिल्म का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
हमले के बाद सैफ अली खान ने कतर के पर्ल आइलैंड में नया आलीशान घर खरीदा
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर कुछ महीने पहले बांद्रा स्थित उनके आवास पर चाकू से हमला किया गया था। इसके बाद सैफ की सुरक्षा बढ़ा दी गई, लेकिन अब सैफ ने अपना ठिकाना नई जगह पर शिफ्ट कर लिया है। सैफ ने कतर के पर्ल आइलैंड में एक नया आलीशान घर खरीदा है।
परिवार को धमकियां मिलने के बाद अनुराग कश्यप ने फिर ब्राह्मण समाज से मांगी माफी
फिल्म ‘फुले’ को लेकर अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समुदाय को लेकर दिए गए बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। सोशल मीडिया पर एक उपयोगकर्ता को जवाब देते हुए उनकी टिप्पणी को आपत्तिजनक माना गया और इसके चलते उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।