फिल्म स्काई फोर्स ने तीन दिनों में की कुल कमाई 73.20 करोड़ रुपये
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पौत्र वीर पहाड़िया ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ‘स्काई फ़ोर्स’ शुक्रवार 24 जनवरी को रिलीज़ हुई। फिल्म ने तीन दिनों में अच्छी कमाई कर ली है। ‘स्काई फोर्स’ की तीसरे दिन की कमाई सामने आ गई है।
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बनीं संन्यासिनी, किन्नर अखाड़े ने दी “महामंडलेश्वर” की उपाधि
पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने सांसारिक जीवन का त्याग कर दिया है और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में किन्नर अखाड़ा की “महामंडलेश्वर” की उपाधि ग्रहण की है। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने बताया कि ममता कुलकर्णी को आध्यात्मिक नाम “यमाई ममता नंदगिरी” दिया गया है।
लाइव कॉन्सर्ट के दौरान पार्श्व गायक मोनाली ठाकुर की तबीयत बिगड़ी
कई सुपरहिट गाने गाकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर की एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान तबीयत बिगड़ गई। कॉन्सर्ट के दौरान सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक न तो मोनाली ठाकुर और न ही उनकी टीम ने इस बारे में कोई अपडेट दिया है।
सैफ अली खान के घर पहुंची मुंबई पुलिस
हमले के 6 दिन बाद बांद्रा पुलिस सैफ अली खान का बयान दर्ज करने उनके घर पहुंची है। एक्टर मंगलवार को लीलावती से डिस्चार्ज होकर घर आए हैं। मुंबई पुलिस ने आरोपी शरीफुल को 19 जनवरी की देर रात गिरफ्तार किया था। इस केस की जांच अब सुदर्शन गायकवाड़ की जगह अजय लिंगनुरकर को सौंपी गई है।
हैदराबाद एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर दिखीं रश्मिका मंदाना
साउथ के साथ-साथ हिंदी इंडस्ट्री में भी रश्मिका मंदाना ने अपना दबदबा बनाया है। उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा’ की वजह से उनकी किस्मत बदल गई। फिल्म में ‘श्रीवल्ली’ के किरदार से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। उसके बाद उनकी बॉलीवुड एंट्री हो गई है।
फिल्म ‘छावा’ से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आया सामने
विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘छावा’ की घोषणा के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही छत्रपती संभाजी महाराज का किरदार निभाने वाले विक्की कौशल का नया लुक जारी किया गया था। हाल ही में महारानी येसुबाई का किरदार निभा रहीं रश्मिका मंदाना का लुक जारी कर दिया गया है।
श्रद्धा कपूर ने पिता के साथ जुहू में खरीदा करोड़ों का लग्जरी अपार्टमेंट
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद उनके पिता शक्ति कपूर ने मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है। लग्जरी कार के बाद अब उन्होंने लग्जरी घर पर मोटी रकम खर्च की है। फिलहाल, वह अपने माता-पिता के साथ रहती हैं लेकिन अनुमान है कि वह इस नए घर में शिफ्ट होंगी।
फिल्म पंजाब-95 की रिलीज टली, दिलजीत दोसांझ ने पोस्ट कर फैंस से मांगी माफी
दिलजीत दोसांझ लोकप्रिय अभिनेता हैं। दिलजीत इस समय अपने ‘डिल्युमिनाटी’ म्यूजिक टूर से पूरी दुनिया में धूम मचा रहे हैं। दिलजीत सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। ऐसे ही दिलजीत की सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट ने उनके फैंस को निराश कर दिया है।
बिग बॉस 18 के विजेता बने करणवीर मेहरा ने ट्रॉफी के साथ मां-बहन की फाेटाे की शेयर
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के 18वें सीजन का खिताब जीतने के बाद अभिनेता करणवीर मेहरा ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला पोस्ट किया है। शो के 15 सप्ताह की यात्रा के बाद अभिनेता करणवीर मेहरा ने विवियन डेसेना को हराकर विजेता बने। बिग बॉस जीतने पर करणवीर को इनाम के तौर पर 50 लाख रुपये मिले हैं।
नीरज चोपड़ा ने टेनिस प्लेयर हिमानी संग रचाई शादी
भारत के ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को शादी कर ली। उन्होंने 2 दिन बाद रविवार को रात 9.36 बजे सोशल मीडिया पर अपनी शादी की 3 तस्वीरें पोस्ट कीं। फोटोज में उनकी पत्नी हिमानी और मां सरोज देवी नजर आए। 27 साल के नीरज ने सोशल मीडिया पर लिखा- जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।