सोनाक्षी सिन्हा ने धर्म परिवर्तन को लेकर तोड़ी चुप्पी
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून में ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। इसके लिए सोनाक्षी को अपने अंतरधार्मिक विवाह काे लेकर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, चर्चा तो यह भी थी कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और दोनों भाई उनके इस फैसले के खिलाफ थे।
फरहान अख्तर ने ‘डॉन-3’ को लेकर तोड़ी चुप्पी
फरहान अख्तर ने कुछ महीने पहले ‘डॉन-3’ के निर्माण की घोषणा की थी, जिसमें इस बार शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे। हाल ही में खबरें आई थीं कि फिल्म की
कॉमेडियन तन्मय भट्ट का एक्स अकाउंट हैक
कॉमेडियन तन्मय भट्ट का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने बीती रात उनके अकाउंट से एक फर्जी पोस्ट शेयर किया, जिसमें नई मीम्स कॉइन लॉन्च करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद तन्मय भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी।
‘हेरा फेरी-3’ में नजर आएगी अक्षय, परेश और सुनील की तिकड़ी
हेरा फेरी’ हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे हिट कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के बहुत सारे प्रशंसक हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने राजू, बाबूराव और श्याम की भूमिकाओं में दर्शकों को खूब हंसाया। आज भी जब कोई फिल्म टीवी पर दिखाई जाती है तो उसे पूरा देखा जाता है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’ का जलवा जारी
छत्रपति संभाजी महाराज की वीरगाथा बताने वाली ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर हर जगह रिलीज हुई। दर्शक पिछले कई दिनों से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। बहुचर्चित और बड़े बजट की फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर ली थी। अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद मामले में साइबर सेल ने राखी सावंत को भी भेजा समन
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो विवाद मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने शुक्रवार को विवादित फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत को भी समन भेजकर 27 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। राखी सावंत भी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में बतौर जज बनकर इसका हिस्सा बन चुकी हैं।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक: 18 महीने से अलग रह रहे थे; दिसंबर 2020 में हुई थी शादी
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों ने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया है। एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के अनुसार, मामले से परिचित एक वकील ने बताया गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट में अंतिम सुनवाई
मध्य प्रदेश और गोवा में टैक्स फ्री हुई विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’
विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ को मध्य प्रदेश के बाद अब गोवा में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने खुद इसकी घोषणा की। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घोषणा की है कि विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ को राज्य में टैक्स फ्री किया जा रहा है।
फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ 21 फरवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक, एक टिकट पर दूसरी मुफ्त
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ 21 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने देने के लिए तैयार है। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें पहली बार अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की तिकड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी।
सनम तेरी कसम, एक बार फिर रिलीज हुई और दर्शक दीवाने हो गए
रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ एक बार फिर रिलीज हुई और दर्शक इस फिल्म को लेकर सचमुच दीवाने हो गए। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक उमड़ पड़े, जिसे देखने से नौ साल पहले दर्शकों ने