पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी ने किया डेब्यू, इमोशनल हुए अभिनेता
दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी की 18 वर्षीय बेटी आशी त्रिपाठी ने हाल ही में म्यूजिक वीडियो ‘रंग दारो’ के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। यह गाना होली के दिन रिलीज हुआ था, जिसे मैनाक भट्टाचार्य और संजना राजनारायण ने मिलकर गाया है। इस गाने में आशी के साथ प्रभाकर स्वामी भी नजर आ रहे हैं।
जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ ने तीसरे दिन कमाए 13.30 करोड़
जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म ने होली के खास मौके पर, यानी 14 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, और जॉन की अदाकारी भी तारीफ के काबिल रही है।
रमजान के मौके पर आमिर खान के घर पहुंचे शाहरुख और सलमान
बॉलीवुड के तीनों दिग्गज सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को एक साथ देखना दुर्लभ होता है, लेकिन रमजान के मौके पर यह नजारा देखने को मिला। हाल ही में सलमान और शाहरुख, आमिर खान के घर पहुंचे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार ‘मुफासा: द लायन किंग’, प्रीमियर 26 मार्च को
अमेरिकी फिल्म ‘द लायन किंग’ का प्रीक्वल ‘मुफासा: द लायन किंग’ पिछले साल 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार कमाई की। खास बात यह है कि इसके हिंदी संस्करण में शाहरुख खान, उनके बेटे अबराम खान और आर्यन खान ने अपनी आवाज दी है।
उर्वशी रौतेला बनीं रोल्स रॉयस खरीदने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस
उर्वशी रौतेला बॉलीवुड में एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उर्वशी हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ उर्वशी की बोल्डनेस की भी लगातार चर्चा हो रही है। उर्वशी ने हाल ही में एक नई कार खरीदी है। उर्वशी ने हाल ही में रोल्स रॉयस की लग्जरी कार प्रीमियम एसयूवी, रोल्स रॉयस कलिनन खरीदी है।
‘अर्जुन उस्तारा’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी पहली बार साथ नजर आएंगे
प्रसिद्ध निर्देशक विशाल भारद्वाज और अभिनेता शाहिद कपूर की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इससे पहले दोनों ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी शानदार फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिन्हें दर्शकों से खूब सराहना मिली थी। अब दोनों ‘अर्जुन उस्तारा’ में साथ आ रहे हैं,
‘जाट’ से रणदीप हुड्डा का खूंखार लुक हुआ रिवील
सनी देओल की फिल्म जाट में रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में नजर आएंगे। सोमवार को एक्टर ने अपने किरदार राणातुंगा का 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उनका खूंखार लुक दिखाई दे रहा है।
आईफा अवॉर्ड्स 2025: ‘लापता लेडीज’ ने मारी बाजी, कार्तिक और नितांशी बने बेस्ट एक्टर
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन रविवार को जयपुर के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में हुआ। इस साल का आईफा अवॉर्ड्स फिल्म ‘लापता लेडीज’ के नाम रहा, जिसने कुल दस अवॉर्ड अपने नाम किए।
पर्दे से लेकर निजी जीवन तक, माधुरी दीक्षित ने किए दिलचस्प खुलासे
राजस्थान की गुलाबी नगरी इस समय बॉलीवुड की चकाचौंध में सराबोर है। मुंबई से दूर, फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा हिस्सा इन दिनों जयपुर में जुटा हुआ है। आईफा अवॉर्ड्स 2025 का भव्य आयोजन 8 मार्च से शुरू हो रहा है, लेकिन इसका उत्साह 7 मार्च से ही नजर आने लगा था।
रिलीज़ से पहले सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने कमाए 165 करोड़
सलमान ख़ान और रश्मिका मंदाना के प्रशंसक फिल्म ‘सिकंदर’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। भाईजान की यह फिल्म इस ईद पर हर जगह रिलीज हो रही है। 180 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 165 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। फिल्म ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग अभी तक शुरू भी नहीं हुई है।