बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या की, फिर 10 बार सांप से डसवाया; मेरठ में एक बार फिर शर्मसार हुई इंसानियत
मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ हत्याकांड जैसी वारदात फिर हुई है। यहां पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सोते वक्त पति का गला घोंटा, फिर शव के नीचे सांप को दबा दिया। सांप ने युवक को 10 बार डसा। वारदात के बाद बॉयफ्रेंड को वहां से भगा दिया और खुद दूसरे कमरे में सोने चली गई।
मंगेतर की नौकरी से नाराज युवक ने ब्लेड से काटा गला, यहां का है मामला
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के पीढ़ी टोल प्लाजा पर बुधवार को एक युवक ने खुद पर ब्लेड से हमला कर लिया। युवक अपनी मंगेतर से मिलने पंजाब से सुलतानपुर आया था, लेकिन मंगेतर के नौकरी करने से नाराज होकर उसने खुद को घायल कर लिया।
रांची के रातु तालाब के पास मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। संभावना जताई जा रही है कि युवक काठीटांड का है।
रामगढ़ में फायरिंग, रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाशों ने फैलाई दहशत
रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। यह घटना रेलवे गेट के पास स्थित कोयला एंट्री चेक पोस्ट की है, जहां बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की और मौके से राहुल गैंग का पर्चा छोड़कर फरार हो गए।
रांची में दुकान में लूट, हथियार के बल पर 1.67 लाख ले उड़े अपराधी; CCTV में कैद हुई वारदात
राजधानी रांची में मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित एक फ्लावर डेकोरेशन की दुकाम में हुई, जहां 2 बदमाशों ने हथियार के बल पर 1.67 लाख रुपये लूट लिए। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी है।
बिहार में घटी खौफनाक घटना, भूंजा बेचने वाले का सिर काटकर ले गए अपराधी
बिहार के सहरसा से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा गांव में भूंजा और चाउमिन बेचकर परिवार का पेट पालने वाले दुकानदार निर्मल साह (40) की निर्मम हत्या कर दी गयी।
गोली मारकर पंप मैनेजर की हत्या
रांची -पटना मार्ग के इचाक सल्फरनी पेट्रोल पम्प के समीप पम्प मैनेजर शंकर रवि दास को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना मंगलवार दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार पंप मैनेजर शंकर रविदास बैग में पैसा लेकर निकल रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया
रांची के मेदांता अस्पताल की महिला कर्मचारी ने किया सुसाइड, लॉज में अकेली रहती थी
रांची के मेदांता अस्पताल में कार्यरत सुमन कुमारी ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चुन्नीलाल महतो की बेटी थी और बीआईटी मेसरा के टुकटुक टोली इलाके की रहने वाली थी।
पुणे के बड़े कारोबारी की बिहार में लाश मिलने से सनसनी, साइबर ठगों ने अपहरण कर उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्र के पुणे के एक स्क्रैप व्यवसायी की बिहार में हत्या कर दी गई है। घोसी थाना क्षेत्र के मननपुर गांव के पास से शनिवार 12 अप्रैल की सुबह लाश बरामद की गई थी। सोमवार 14 अप्रैल को शव की पहचान की गई।
बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए 50 लाख कैश और गहने
देवघर के नगर थाना क्षेत्र के पुराना तीन नंबर फांड़ी मुहल्ले स्थित साईं पंचानन एन्क्लेव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 50 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।