दो शोरूम में हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे सुरक्षा गार्ड
रविवार देर रात खूंटी में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। खूंटी के दो शोरूम में अपराधियों ने फायरिंग की जिसमें सुरक्षा गार्ड बाल बाल बच गए।
होटल मैनेजर को मारी गोली: अस्पताल में कराया भर्ती
राजधानी रांची में होटल के मैनेजर को अपराधियों ने गोली मारी है। पंडरा इलाके के पिस्का क्षेत्र में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। रक्षा राज्यमंत्री और सांसद संजय सेठ के घर के पास अपराधियों ने फायरिंग कर सुमित कुमार को गोली मारी है। घायल अवस्था में होटल
बाेलेराे लूटकर भाग रहे लुटेरे से पुलिस मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार
NEWS SAGA DESK मथुरा, 29 दिसंबर (हि.स.)। बोलेरो लूटकर भाग रहे लुटेरों के साथ रिफाइनरी पुलिस और स्वाट टीम की राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुठभेड़ हो गई। गाेली लगने से तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, दो कारतूस और लूटी हुई बोलेरो गाड़ी बरामद की है। शनिवार की देर रात रिफाइनरी पुलिस को हरियाणा पुलिस से सूचना मिली कि कुछ बदमाश बोलेरो को लूटकर दिल्ली आगरा हाईवे होते हुए मथुरा की तरफ भाग रहे हैं। ऐसे में तुरंत पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। रिफाइनरी थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि रेलवे पुल के पास शनिवार देर रात लगभग दो बजे स्वाट टीम के साथ घेराबंदी की थी। इस दौरान तीनों बदमाशों को आते हुए देखा गया। बदमाशों ने पुलिस को देखा तो पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जबावी कार्रवाई में बदमाशों के गोली लग गई। इससे वे वहीं गिर पड़े। मुठभेड़ में हरदाेई जनपद निवाससी लखन, आशीष और शकील काे गिरफ्तार किया गया है। पैर में गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए हैं। उनके पास से लूटी हुई बोलेरो गाड़ी के साथ तीन तमंचे, दो कारतूस भी बरामद हुआ है।
मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे के कारोबार का खुलासा, स्टोर संचालक गिरफ्तार
NEWS SAGA DESK हरिद्वार,। मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार की सूचना पर एएनटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने रेड मारकर प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन व गोलियां बरामद की। मौके से स्टोर संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम धनपुरा में एक बिना लाइसेंस के चल रहे जनता मेडिकल स्टोर पर दवाइयों की आड में नशे के कारोबार करने की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर एएनटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर मौके से 66 नशे के इंजेक्शन व 3300 नशे की गोलियां बरामद की। पुलिस ने मौके से मेडिकल संचालक सहवान पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी को हिरासत में ले लिया। आरोपी प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और दवाइयाँ जिनसे भी खरीदता था पुलिस उनके खिलाफ जांच कर कार्यवाही की बात कह रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
घुटियारी शरीफ में गिरफ्तार हेरोइन तस्कर को सात दिनों की पुलिस हिरासत
हेरोइन तस्करी को नाकाम करने में दक्षिण 24 परगना जिला अंतर्गत जीवनतला थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने शनिवार रात सैफुद्दीन लश्कर नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। रविवार को उसे अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
मालदा में बरामद जली हुई महिला के शव की पहचान, गिरफ्तार आरोपित
मालदा के चांचल इलाके में एक आम बागान से जली हुई महिला के शव बरामद की पहचान हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल से रक्तरंजित चाकू, नाक की नथ और हार बरामद किया था। इसके अलावा पास के जलाशय से एक बैग भी मिला, जिसमें आधार और वोटर कार्ड थे।
सीबीआई, नारकोटिक्स के अधिकारी बनकर डिजीटल अरेस्ट करने वाला गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ ने टीम ने शुक्रवार को एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। ये लोग साइबर क्राइम ब्रांच, सीबीआई और नारकोटिक्स के अधिकारी बनकर डिजीटल अरेस्ट कर ठगी करते थे। आरोपी चाइनीज साइबर ठग गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराता था।
बिजली चोरी पकड़ी गई तो जांच टीम पर ही हमला, अवर अभियंता ने दर्ज कराया केस
बिजली चोरी को रोकने लिए निरीक्षण करना और बकाएदारों का कनेक्शन काटना बिजली विभाग की टीम को महंगा पड़ गया। कनेक्शन काटने से नाराज दबंग ने परिवार के साथ मिलकर अवर अभियंता समेत लाइनमैन पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। कर्मियों ने किसी तरह बचते बचाते अपनी जान बचाई।
2 बाइक से आए 5 बदमाशों ने की फायरिंग: 4 गिरफ्तार
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को जमीन विवाद में 2 बाइक से आए 5 बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
महाकुंभ के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले चार साइबर अपराधी गिरफ्तार
साइबर थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार को महाकुंभ में सुविधा एवं टेंट सिटी की बुकिंग के नाम धोखाधड़ी करने वाले चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।