JMM नेता का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमाे.) के वरिष्ठ नेता के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर महतो (70) का शव बरामद हुआ है। बताया गया कि रविवार देर शाम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित धन्यडीह इलाके के ईट भट्ठे के पड़ा मिला। वही पास में उनका घर भी हैं।
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के संदिग्ध हमलावर को 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपित मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को आज तड़के ठाणे जिले के कासारवडवली इलाके से गिरफ्तार करके रविवार को दोपहर में कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
जमशेदपुर में बस से आठ किलो गांजा बरामद, कंडक्टर गिरफ्तार
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) की बरसोल थाना पुलिस ने एक बस से आठ किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में बस के कंडक्टर को गिरफ्तार किया है।
विवाद सुलझाने गए दारोगा को मारा चाकू, पुलिस हिरासत में 2 युवक
बिहार के दरभंगा जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां गुरुवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद चाकूबाजी हो रही थी। इसी बीच एक आरोपी ने विवाद सुलझाने गए दौरान दारोगा पर भी चाकू से हमला कर दिया। ऐसे में दारोगा घायल हो गए।
दिल्ली में करोड़ों के फ्रॉड का भंडाफोड़, मुजफ्फरपुर से आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
दिल्ली में हुए 11 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में दिल्ली पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम चंद्रमणि है और उसे शहर के मिठनपुरा स्थित वीसी लेन से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई जमशेदपुर से पकड़े गए शातिरों के इनपुट पर की है।
YouTube से आइडिया लेकर पोती ने प्रेमी के साथ मिलकर की दादा की हत्या
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मालीघाट इलाके में 68 वर्षीय बुजुर्ग कौशल किशोर गुप्ता की हत्या उनकी सगी पोती ने अपने प्रेमी और दोस्त के साथ मिलकर कर दी। पोती ने यूट्यूब से हत्या का आइडिया लेकर घटना को अंजाम दिया।
चतरा के बाजारटांड़ रोड में देर रात फायरिंग, युवक को लगी गोली
चतरा के बाजारटांड़ रोड पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे एक युवक पर फायरिंग की घटना हुई। 3-4 राउंड गोलियां चलाई गई। इसमें एक गोली युवक को लगी। घायल युवक की पहचान मुकेश सोनी उर्फ शनिचर के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया।
चाइनीज मांझे के 35 चरखे के साथ एक गिरफ्तार
सांगानेर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दुकान में सर्च कर पतंग-डोर के बीच छिपा रखे चाइनीज मांझे के 35 चरखे बरामद किए। पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने वाले आरोपित को राउंडअप किया है। पुलिस टीम फिलहाल आरोपित से चाइनीज मांझे की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।
रांची में ब्राउन शुगर के तीन धंधेबाज गिरफ्तार
जिले की सुखदेवनगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर कारोबार से जुड़े तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में युवराज कुमार, कुंदन वर्मा और सौरभ गुप्ता शामिल हैं। इनके पास से 15.7 ग्राम
हजारीबाग DC ऑफिस में तैनात कर्मचारी की हत्या
झारखंड के बोकारो में हजारीबाग डीसी ऑफिस में तैनात कर्मचारी की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वो कसमार स्थित मधुकरपुर पंचायत के ऊपर टोला स्थित अपने आवास में सो रहे थे। इसी दौरान छत के रास्ते से दो अपराधी घर में घुसे और उन्हें गोली मारकर भाग निकले।