मुफ्त आइसक्रीम नहीं देने पर विक्रेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
जिले के लोदीपुर थाना के कुछ ही दूरी पर आइसक्रीम विक्रेता की हत्या को लेकर मंगलवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने भागलपुर गोराडीह सड़क मार्ग को जाम कर दिया। उल्लेखनीय है कि बीते देर रात्रि लोदीपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हो रहे सत्संग स्थल के समीप मुफ्त में आइसक्रीम नहीं देने पर आइसक्रीम विक्रेता जिले के सबौर थाना क्षेत्र के सरधो गांव निवासी दुःखन तांती की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी…
चाईबासा में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ मागे पर्व मनाने गया था
चाईबासा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़बिल गांव में बड़ा चीरू गांव एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान 29 वर्षीय निर्मल बानरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार को रात में मागे पर्व मनाने के लिए निर्मल बानरा अपने दोस्तों के साथ बडबिल गांव गया था।
पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात पशु तस्कर पिस्टन घायल। साथी ने किया सरेंडर
झांसी। एसओजी व रक्सा थाना पुलिस की सयुंक्त टीम की मुठभेड़ कर पेशेवर पशु तस्करों काे पकड़ा है। गिरफ्तार आराेपित बुंदेलखंड का सबसे बड़ा पशु तस्कर रसीद उर्फ पिस्टन है और उसके पैर में गाेली लगी है। रसीद पर यूपी और एमपी में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी ने घबराकर सरेंडर कर दिया है।
किसानों के पम्पिंग सेट चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार
प्रयागराज। मऊआइमा थाने की पुलिस टीम ने किसानों की पम्पिंग सेट से इंजन की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए रविवार को चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने गिरोह के कब्जे से साढ़े तीन लाख से अधिक के इंजनों के पार्ट एवं वारदात को अंजाम देने में शामिल ऑटो को बरामद किया है।
तुरकौलिया में अंतरजिला शराब माफिया सहित 11 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण। जिले के तुरकौलिया थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर अंतरजिला शराब माफिया अशोक चौधरी उर्फ अशोक महतो सहित ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उत्पाद विभाग ने 324 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ चार धंधेबाज को दबोचा,एक बस जब्त
नवादा। जिले में बिहार-झारखंड अंतरराज्यीय सीमा स्थित समेकित जांच चौकी रजौली पर रविवार को उत्पाद विभाग की टीम ने अर्चना बस से 324 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ चार धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बस को भी जप्त कर लिया।
रांची में दो गुटों के बीच झड़प, फायरिंग में तीन घायल, कई हिरासत में
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बेलदार मोहल्ले में शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच झड़प के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों में इमरान, तबरेज, नदीम शामिल हैं। गोलीबारी में घायल हुए इमरान नाम के युवक ने बताया कि जेल में बंद अपराधी अली के गुर्गों की ओर से फायरिंग की गई है।
तनिष्क शोरूम लूट कांड का मुख्य आरोपी चुनमुन झा पुलिस एनकाउंटर में ढेर
जिले में नरपतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने थलहा नहर के पास घेराबंदी की। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। एनकाउंटर में पूर्णिया तनिष्क लूटकांड का आरोपी और कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को तीन गोलियां लगीं।
पत्नी निकली 95 लाख के गहनों की चोरी की मास्टरमाइंड, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 13-बी के हयातनगर के घर में हुई लाखों के गहनों की चोरी का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के अंदर खुलासा कर दिया है। दरअसल, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी जांच शुरू की।
पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी; जानिए क्या है पूरा मामला
गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सनईडीह गांव में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है।