PhonePe ने खुद को प्राइवेट से पब्लिक कंपनी में बदला
वॉलमार्ट की डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे ने IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफर) से पहले खुद को प्राइवेट से पब्लिक कंपनी में बदल लिया है। कंपनी ने 16 अप्रैल को प्रमोटर्स की जनरल मीटिंग में फोनपे प्राइवेट लिमिटेड से बदलकर फोनपे लिमिटेड कर दिया है।
फिच ने भारत के जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.4 फीसदी किया
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने वैश्विक व्यापार युद्ध से जुड़ी ‘गंभीर’ चिंताओं को देखते हुए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटा दिया है। फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के सकल घरेल उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान 10 आधार अंक घटाकर 6.4 फीसदी कर दिया है।
अमेरिका व चीन की तनातनी से शिखर पर पहुंचा सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर जारी तनातनी के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। 24 कैरेट सोना आज पहली बार 96 हजार के स्तर को पार करके कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज पहली बार 88 हजार रुपये के ऊपर पहुंचा हुआ है। सर्राफा बाजार में आज चांदी के भाव में भी तेजी बनी हुई नजर आ रही है।
जीईएम के जरिए 2024-25 में 1.3 करोड़ से अधिक लोगों को मिला बीमा कवरेज
सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने 1.3 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को स्वास्थ्य, जीवन और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसियों को कवर करने वाली बीमा सुविधा प्रदान की है। इस दौरान जीईएम के जरिए 10 लाख से अधिक लोगों को रोजगार की सुविधा भी प्रदान की गई है।
चार दिवसीय दौरे पर 16वें वित्त आयोग के सदस्य आंध्र प्रदेश पहुंचे, मुख्यमंत्री नायडू ने किया स्वागत
अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में 16वें वित्त आयोग के सदस्य मंगलवार रात चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आंध्र प्रदेश पहुंच गए हैं। राज्य के वित्त मंत्री पी. केशव ने सदस्यों का यहां पहुंचने पर स्वागत किया।
शुरुआती दबाव के बाद उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने मामूली बढ़त बनाई
घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में गिरावट का सामना करने के बाद दबाव से उबरता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण पहले 5 मिनट में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरकर लाल निशान में पहुंच गए।
टैरिफ वॉर की चिंता घटने से ग्लोबल मार्केट में जोरदार तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी मजबूती का माहौल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ वॉर के मामले में चीन के अलावा दुनिया के बाकी देशों को राहत दिए जाने का असर आज पूरी दुनिया के बाजारों में साफ-साफ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे।
थोक महंगाई दर मार्च में चार माह के निचले स्तर 2.05 फीसदी पर आई
महंगाई के मोर्चे पर राहत देने वाली खबर है। मार्च महीने में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर घटकर 2.05 फीसदी पर आ गई है। इससे पहले नवंबर में थोक महंगाई 1.89 फीसदी रही थी, जबकि फरवरी में यह 2.38 फीसदी पर थी।
इस सप्ताह सिर्फ 3 दिन होगा स्टॉक मार्केट में कारोबार, शुक्रवार को भी रहेगी छुट्टी
आज से शुरू हुआ अप्रैल का तीसरा सप्ताह स्टॉक मार्केट के लिहाज से सिर्फ तीन दिन का सप्ताह रहने वाला है। स्टॉक मार्केट में आज डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर छुट्टी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ ही सभी बड़े कारोबारी सेगमेंट्स में आज कामकाज नहीं हो रहा है।
केंद्र ने गैस मीटरों के लिए बनाए मसौदा नियम, परीक्षण, सत्यापन और मुहर लगाना अनिवार्य
केंद्र सरकार ने विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम, 2011 के तहत गैस मीटरों के लिए मसौदा नियम तैयार किए हैं। इस नियम के तहत व्यापार और वाणिज्य के लिए उपयोग में लाए जाने से पहले गैस मीटरों का परीक्षण, सत्यापन और स्टाम्पिंग अनिवार्य होगा।