बस को घेरकर ड्राइवर को गोलियों से भूना, जान बचाकर भागे यात्री
पटना में सोमवार की देर शाम को एक बस के ड्राइवर को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। घटना जीरोमाइल चौक पर हुई। तीन अपराधियों ने बस को रुकवाकर घेर लिया और ड्राइवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तीन गोलियों के लगते ही ड्राइवर अपनी सीट पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
बिहार चुनाव से पहले इन मुद्दों पर पीके ने बिहार सरकार को घेरा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। सोमवार को पटना स्थित जन सुराज कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला और कई अहम सवाल उठाए। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में फिलहाल कोई मजबूत विपक्ष नहीं है
लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने 12 पुलिसकर्मी को किया निलंबित
जिले के बहादुरगंज थाना से बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है।
बिहार में 5 साल के बच्चे के सिर में कील ठोककर हत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया आरोप
बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 5 साल के मासूम की सिर में कील ठोककर हत्या कर दी गई। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के चकबल्ली गांव की है। परिजनों ने पड़ोसी और सीआरपीएफ जवान पर हत्या का आरोप लगाया है।
मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद पर ED ने दायर की चार्जशीट
आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट 15 अप्रैल को पटना स्थित पीएमएलए (PMLA) विशेष अदालत में पेश की गई, जिसे कोर्ट ने संज्ञान में ले लिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला संवाद का शुभारंभ करते साथ में उपमुख्यमंत्री चौधरी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘महिला संवाद’ का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सभी माताओं / बहनों/ बेटियों को संबोधित किये गये पत्र का विमोचन भी किया गया।
पटना में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, ट्रेन रोकी:नेशनल हेराल्ड केस में राहुल-सोनिया के खिलाफ ED चार्जशीट का विरोध
पटना में युवा कांग्रेस ने सचिवालय हॉल्ट पर ट्रेन को रोका है। कांग्रेसी नेशनल हेराल्ड केस में राहुल-सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। ट्रेन के आगे कुछ कार्यकर्ता लेट गए। प्रदर्शन के दौरान जयनगर पटना एक्सप्रेस ट्रेन को रोका गया।
आत्मसमर्पण के बाद राजद विधायक रीतलाल का बड़ा आरोप- मेरी हत्या की साजिश रची जा रही थी
दानापुर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद कई संगीन आरोप लगाए हैं। यादव ने कहा कि दानापुर विधानसभा सीट से दूर करने के लिए उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है।
नवादा एसपी ने 78 पुलिस पदाधिकारी का किया तबादला
बिहार के नवादा में एसपी ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। नवादा एसपी ने 78 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इसको लेकर लिस्ट भी जारी कर दी गई है। दरअसल, नवादा जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में सुधार के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
बिना कोचिंग किये बिहार की ये बेटी बनी IAS, दूसरे प्रयास में हासिल किया 205वां रैंक
कभी-कभी कोई कहानी सिर्फ सफलता की नहीं होती, बल्कि उस हौसले की होती है जो हर रुकावट को दरकिनार कर आगे बढ़ने की ज़िद दिखाता है। बिहार की आकांक्षा आनंद की कहानी भी कुछ ऐसी ही है—बिना किसी कोचिंग के, सिर्फ आत्मविश्वास और अनुशासन के सहारे UPSC जैसी कठिन परीक्षा में 205वीं रैंक हासिल कर IAS बनीं आकांक्षा