बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, महिला टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी
बिहार की महिला टीचर्स के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। अब लंबी दूरी के आधार पर आवेदन देने वाली 40 हजार महिला शिक्षकों का ऐच्छिक तबादला इस महीने में ही कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने इस बात की जानकारी दी है।
बिहार बोर्ड आज जारी करेगी 12वीं का रिजल्ट, यहां देखे अपना मार्कशीट
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 आज, 25 मार्च को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट दोपहर 1:15 बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पटना कार्यालय में घोषित किया जाएगा। इस बार बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 सभी तीनों स्ट्रीम….
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 75,295 लाभार्थियों को मिली प्रथम किस्त
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 75,295 लाभार्थियों को पहली किस्त का भुगतान सोमवार को किया गया है। पटना स्थित मुख्य सचिवालय में ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री श्रवण कुमार ने संबंधित लाभुकों के बीच आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए 301 करोड़ 18 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की है।
पटना में झोपड़ी में लगी आग, 2 मासूम बच्चों की जिंदा जलने से मौत
पटना के गौरीचक इलाके में देर रात एक झोपड़ी में आग लग गई। आग में जिंदा जलने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे घायल हैं। मृतकों की पहचान सन्नी कुमार(8) और आदित्य कुमार(4) के तौर पर हुई है। घटना जनकपुर मोड़ के पास की है। पीड़ित सुधीर नट और विजेंद्र नट ने बताया हमलोग यहां पर झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ कई सालों से रह रहे हैं।
रेलवे क्लेम घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार और दिल्ली में दो दर्जन संपत्तियां जब्त; करोड़ों रुपये का घपला उजागर
पटना रेलवे दावा न्यायाधिकरण घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ करोड़ रुपये से अधिक की दो दर्जन संपत्तियां जब्त की हैं। ये संपत्तियां बिहार के पटना, नालंदा, गया के साथ नई दिल्ली से भी जब्त की गई हैं।
AXIS बैंक में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान; दस्तावेज हुए राख
बिहार के मधुबनी जिले में रविवार को एक्सिस बैंक की शाखा में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के सामान का नुकसान हुआ। यह घटना आरएस थाना क्षेत्र के नवटोल इलाके में हुई, जहां शॉट सर्किट के कारण आग लगी। अनुमान के मुताबिक, इस अगलगी से लगभग 5 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
आज लालू यादव देंगे इफ्तार पार्टी, CM नीतीश का विरोध करने वाले मुस्लिम नेता होंगे शामिल
चुनावी साल में बिहार में इफ्तार राजनीति का दौर जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव भी इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। हालांकि इस बार यह आयोजन राबड़ी आवास की बजाय पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास 12 स्टैंड रोड पर होगा।
तुरकौलिया में अंतरजिला शराब माफिया सहित 11 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण। जिले के तुरकौलिया थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर अंतरजिला शराब माफिया अशोक चौधरी उर्फ अशोक महतो सहित ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उत्पाद विभाग ने 324 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ चार धंधेबाज को दबोचा,एक बस जब्त
नवादा। जिले में बिहार-झारखंड अंतरराज्यीय सीमा स्थित समेकित जांच चौकी रजौली पर रविवार को उत्पाद विभाग की टीम ने अर्चना बस से 324 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ चार धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बस को भी जप्त कर लिया।
बिहार के बेगूसराय में नेशनल हाई-वे पर हुआ हादसा
पटना।बिहार में बेगूसराय में बड़ा रविवार की सुबह दुखद हादसा हो गया। बारात से लौटते समय स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो भाइयों समेत चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।