Benefits of Celery: गैस-एसिडिटी को कहें टाटा, दांत होंगे मजबूत, अपनाएं ये उपाय

News Saga Desk

गर्मी सीजन आते ही लोगों का खान-पान में जरा सा भी बदलाव होने पर गैस एसिडिटी अपच और समस्या परेशान रहते हैं। और लोग अपनी समस्याओं से निजात पाने के लिए कई अंग्रेजी दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। जो हम सबों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, आप घर बैठे घर में रखी इन चीजों का इस्तेमाल कर आसानी से गैस एसिडिटी अपच सहित अन्य कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

जानकारी देते हुए पूर्णिया जिला ओषालय केंद्र के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर नंद कुमार मंडल कहते हैं कि पान के पत्ते और अजवाइन दोनों घरेलू चीज है इन दोनों चीजों के इस्तेमाल से लोग कई बीमारियों को आसानी से दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा पान के पत्ते में अजवाइन डालकर खाने से सेहत पर कई असरदार फायदा दिखता है। वहीं पान का पत्ता और अजवाइन साथ खाने से शरीर को विटामिन के B6, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम फास्फोरस, फाइबर, थाइमोल एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण के एक साथ मिलने से शरीर को खूब फायदा मिलता है।

सर्दी खांसी गैस एसिडिटी सहित वजन करेगा कंट्रोल

उन्होंने कहा कि पान और अजवाइन दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में पान के पत्ते में अजवाइन डालकर खाने से इससे आपको कई फायदे मिलते हैं। पहला फायदा पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में पान और अजवाइन बहुत महत्वपूर्ण काम करता है।अजवाइन में थाईमल तत्व होता है जो गैस अपच और एसिडिटी को दूर करता है। पान के पत्तों में एंजाइम होता है जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और खाना जल्दी पचाने में मदद करता है। साथ ही साथ सर्दी खांसी से भी लोगों को राहत दिलाता है। अजवाइन बलगम को साफ करता है और गले की खराश को भी खत्म करता है। पान के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरस गुण होते हैं जो कई संक्रमण से बचाता है। पान के पत्ते और अजवाइन खाने के फायदे मुंह की भी बदबू लोगों की दूर हो जाती है। पान के पत्ते मुंह की बदबू को दूर करते हैं और बैक्टीरिया को भी खत्म करता है। अजवाइन के सेवन से दांत और मसूड़ों का दर्द भी कम होता है। वहीं पान के पत्ते और अजवाइन खाने से लोगों को काफी फायदा मिलता है तो वहीं वजन भी कंट्रोल होता है अजवाइन मेटाबॉलिज्म में तेज करता है जिससे फैट जल्दी बर्न होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

ऐसे करें पान पत्ते और अजवाइन का प्रयोग

उन्होंने कहा कि इस प्रयोग करने के लिए आप सबसे पहले एक ताजा पान का पत्ता ले ले उसे अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। फिर उसमें एक चुटकी या आधा चम्मच अजवाइन रखें फिर दोनों को आप उसे चबाकर खाएं। याद रहे की इसे रोज सुबह खाली पेट या खाना खाने के बाद भी आप खा सकते हैं. जिससे आपको कई असरदार फायदे मिलेंगे।


Read More News

অরুণাচলে ১৩ নম্বর জাতীয় সড়কে ধস, খাদে যাত্রীবাহী গাড়ি, মৃত্যু দুই শিশু, দুই মহিলা সহ সাতজনের

সকাল সকাল ডেস্ক। ইটানগর : অবিরাম বর্ষার বৃষ্টিপাতের ফলে সৃষ্ট এক ভয়াবহ ঘটনায় অরুণাচল প্ৰদেশে...

আইপিএল এলিমিনেটর প্রিভিউ: গুরুত্বপূর্ণ তারকাদের ছাড়াই লড়াইয়ে নামছে গুজরাট টাইটানস এবং মুম্বাই ইন্ডিয়ান্স

শুক্রবার আইপিএলের ১৮তম আসরে গুজরাট টাইটানস এবং মুম্বই ইন্ডিয়ান্স মুল্লানপুরের মহারাজা যাদবীন্দ্র...

মৎস্য চাষের ক্ষেত্রে অর্জন ও সম্ভাবনা সম্পর্কে জানতে বিশ্বব্যাংক ও এএফডি দলের ঝাড়খণ্ড সফর

সকাল সকাল ডেস্ক।  রাঁচি। বিশ্বব্যাংক এবং এজেন্সি ফ্রান্সেস ডি ডেভেলপমেন্ট (এএফডি)-এর পাঁচ সদস্যের...

Read More