राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने राजभवन में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
नक्सल विरोधी ऑपरेशन में नहीं होते DSP रैंक के अफसर, नाराज हुए DGP; अब देनी होगी मैदान में हाज़िरी
झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है—राज्य की स्पेशल फोर्स झारखंड जगुआर में पदस्थापित DSP रैंक के अधिकारी ऑपरेशन में खुद को शामिल नहीं कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तपोवन मंदिर के भूमि पूजन में हुए शामिल, विधि-विधान से की पूजा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूरे विधि- विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की।
सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, अब तक 40.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन
सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई थी और आखिरकार 10 अप्रैल को यह सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म को जहां समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, वहीं दर्शकों ने इसे सकारात्मक रिस्पॉन्स दिया। हालांकि, शुरुआती दो दिनों में ‘जाट’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और इसने निराश किया।
बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला : ओएमआर शीट की स्कैन कॉपी क्यों नहीं बचाई गई, सीबीआई जांच में जुटी
स्कूलों में नौकरी के बदले रिश्वत के बड़े घोटाले की जांच कर रही सीबीआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर 2016 की लिखित परीक्षा में इस्तेमाल हुई ओएमआर शीट की स्कैन या ‘मिरर इमेज’ क्यों नहीं बचाई गई। जबकि पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (डब्ल्यूबीएसएससी) के पास यह सुविधा मौजूद थी।
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के मुख्य शिखर पर कलश हुआ स्थापित
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के गर्भगृह के मुख्य शिखर पर सोमवार को कलश स्थापित किया गया। शिखर का निर्माण आखिरी चरण पर है। कलश स्थापना से पूर्व विधिविधान से पूजन किया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हों श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के डोरंडा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।
टिम्बर हाउस में लगी आग से 1 करोड़ का नुकसान, 40 लोग किए गये रेस्क्यू
पटना में गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पीरमुहानी के पास रविवार की देर रात विश्वकर्मा टिम्बर में आग लग गई। 1:30 में इसकी सूचना फायर कंट्रोल को मिली। इस आगजनी में करीब 1 करोड़ की लकड़ी का नुकसान हुआ है।
झारखंड में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी
झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में आया बदलाव का असर लगातार जारी है। रविवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि राज्य के अलग-अलग हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रखेंगे तपोवन मंदिर की आधारशिला
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन आज रांची के तपोवन मंदिर के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखेंगे। यह मंदिर अयोध्या के श्रीराम लला मंदिर की तरह तैयार किया जाएगा और इसमें अयोध्या से लाए गए विशेष पत्थरों का उपयोग किया जाएगा।