हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 26 सदस्यीय भारतीय महिला टीम घोषित की
हॉकी इंडिया ने सोमवार को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। यह दौरा 26 अप्रैल से 4 मई 2025 तक पर्थ हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा। इस पांच मैचों की सीरीज में भारत पहले दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ए टीम से खेलेगा
थ्रिलर ड्रामा ‘दायरा’ में नजर आएंगी करीना कपूर, इंस्टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीरें
अभिनेत्री करीना कपूर हाल ही में फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। हमेशा की तरह इस फिल्म में भी उनके अभिनय को खूब सराहा गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। करीना के प्रशंसक काफी समय से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे और अब उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।
इस सप्ताह सिर्फ 3 दिन होगा स्टॉक मार्केट में कारोबार, शुक्रवार को भी रहेगी छुट्टी
आज से शुरू हुआ अप्रैल का तीसरा सप्ताह स्टॉक मार्केट के लिहाज से सिर्फ तीन दिन का सप्ताह रहने वाला है। स्टॉक मार्केट में आज डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर छुट्टी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ ही सभी बड़े कारोबारी सेगमेंट्स में आज कामकाज नहीं हो रहा है।
JMM महाधिवेशन : स्टीफन मरांडी ने प्रस्तुत किया पार्टी का राजनीतिक प्रस्ताव, कहा- मोर्चा नये वक्फ कानून के खिलाफ
रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित JMM के 13वें महाधिवेशन के दौरान वरिष्ठ विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी ने पार्टी की ओर से राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव में कई अहम मुद्दों को शामिल किया गया है। स्टीफन मरांडी ने कहा कि पार्टी जातीय जनगणना को राज्य ही नहीं,
PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार
पंजाब नेशनल बैंक से लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पुलिस ने बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण की अपील पर 12 अप्रैल को उसकी गिरफ्तारी हुई, फिलहाल वह जेल में है।
वक्फ कानून ठीक होता तो साइकिल का पंक्चर नहीं बनाते मुस्लिम युवा- प्रधानमंत्री
पीएम ने कहा कि वक्फ की जमीन से गरीब पसमांदा मुसलमानों का भला नहीं हुआ बल्कि चंद जमीन माफियाओं ने इसका फायदा उठाया। पीएम मोदी ने कहा कि देशभर में लाखों हेक्टेयर वक्फ भूमि है।
केंद्र ने गैस मीटरों के लिए बनाए मसौदा नियम, परीक्षण, सत्यापन और मुहर लगाना अनिवार्य
केंद्र सरकार ने विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम, 2011 के तहत गैस मीटरों के लिए मसौदा नियम तैयार किए हैं। इस नियम के तहत व्यापार और वाणिज्य के लिए उपयोग में लाए जाने से पहले गैस मीटरों का परीक्षण, सत्यापन और स्टाम्पिंग अनिवार्य होगा।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने खुदरा लोन दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की प्रमुख नीतिगत दर के अनुरूप रेपो रेट से जुड़ी उधारी की दर में 0.25 फीसदी की कटौती की घोषणा की है।
डबल मर्डर से सनसनी, दंपति की चाकू घोपकर हत्या
जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक दंपती की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है।मृतक की पहचान मोहन सोरेन और पत्नी बोरोनिका हेम्ब्रम के रूप में हुई है। घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं।
फल विक्रेता को गोली मारकर भाग रहे अपराधी कोडरमा में धराए
बोकारो जिले के सेक्टर चार स्थित लक्ष्मी मार्केट में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया। घटना में विवेक कुमार साह नामक युवक को गोली मारी गई थी। तफ्तीश के दौरान यह मामला और भी चौंकाने वाला बन गया जब पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी कोई और नहीं बल्कि बिहार पुलिस के जवान हैं।