थोक महंगाई दर मार्च में चार माह के निचले स्तर 2.05 फीसदी पर आई
महंगाई के मोर्चे पर राहत देने वाली खबर है। मार्च महीने में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर घटकर 2.05 फीसदी पर आ गई है। इससे पहले नवंबर में थोक महंगाई 1.89 फीसदी रही थी, जबकि फरवरी में यह 2.38 फीसदी पर थी।
तलाक की खबरों पर विवेक दहिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी खबरें बेबुनियाद
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने प्रोफेशनल करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया शादी के नौ साल बाद अलग होने जा रहे हैं। इस खबर ने उनके फैंस को हैरानी में डाल दिया।
लातेहार में दो नक्सलियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण
भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के दो सक्रिय नक्सली अमरजीत बृजिया और मिथिलेश कोरबा ने मंगलवार को लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों नक्सली छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों लातेहार जिले के बूढ़ा पहाड़ सहित अन्य इलाके में सक्रिय थे।
भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर हाटपुरैनी हॉल्ट के पास पथराव, जांच में जुटे अधिकारी
भागलपुर और टिकानी स्टेशनों के बीच स्थित हाटपुरैनी हॉल्ट के पास ट्रेन संख्या 22310 भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर बीते सोमवार को पथराव की घटना हुई।
गोली मारकर पंप मैनेजर की हत्या
रांची -पटना मार्ग के इचाक सल्फरनी पेट्रोल पम्प के समीप पम्प मैनेजर शंकर रवि दास को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना मंगलवार दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार पंप मैनेजर शंकर रविदास बैग में पैसा लेकर निकल रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया
राज्य के ये 15 साहित्यकार राजधानी में किए गए सम्मानित, साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति ने की पहल
प्रेस क्लब, रांची में झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति, रांची के तत्वावधान में तृतीय ‘अलंकरण समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शंभु बादल ने की।
पोइला बैसाख पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बंगालवासियों को शुभकामनाएं
पश्चिम बंगाल में पोइला बैसाख (नववर्ष 1432) के अवसर पर राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मालदा में हाजरा जुलूस को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, चार घायल
शहर के कृष्णापल्ली इलाके के तुलसीमोड़ में हाजरा जुलूस को लेकर दो गुटों के बीच झड़प के कारण माहौल गरमाया हुआ है। घटना में चार लोगों के घायल होने की खबर है। इधर, घटना के बाद से इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात रखा गया है।
गैस सिलेंडर लदा ट्रेलर पलटा, चालक घायल
पूर्वी सिंहभूम के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथी-घोड़ा मंदिर के समीप मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
राजस्थान के पूर्व मंत्री खाचरियावास के घर ईडी की छापेमारी, 19 ठिकानों पर टीम कर रही जांच
राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलाेत सरकार में मंत्री रह चुके प्रताप सिंह खाचरियावास और उनके परिवार से संबंधित उन्नीस ठिकानों पर मंगलवार काे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छापा मार रही है। जयपुर में एक और प्रदेश के अन्य 18 ठिकानों पर सुबह करीब पांच बजे टीमें पहुंच गई थीं।