नवादा एसपी ने 78 पुलिस पदाधिकारी का किया तबादला
बिहार के नवादा में एसपी ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। नवादा एसपी ने 78 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इसको लेकर लिस्ट भी जारी कर दी गई है। दरअसल, नवादा जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में सुधार के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
झारखंड हाईकोर्ट ने दिया आदेश, कहा- 2 माह में 26 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाए पूरी
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर फटकार लगाते हुए कहा है कि 2 से 3 महीने के भीतर सभी खाली पदों पर नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को अगले शैक्षणिक सत्र में बेहतर शिक्षा मिल सके।
रामगढ़ में फायरिंग, रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाशों ने फैलाई दहशत
रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। यह घटना रेलवे गेट के पास स्थित कोयला एंट्री चेक पोस्ट की है, जहां बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की और मौके से राहुल गैंग का पर्चा छोड़कर फरार हो गए।
झारखंड सरकार ने की घोषणा, राज्य के कलाकारों का होगा बीमा; मिलेगी मासिक पेंशन
झारखंड सरकार अब राज्य के कलाकारों के लिए 5 लाख रुपये तक की बीमा योजना शुरू करने की तैयारी में है। ये योजना वकीलों की तर्ज पर होगी, जिसमें सरकार बीमा प्रीमियम का भुगतान खुद करेगी। इसके साथ ही 60 साल की उम्र पार कर चुके कलाकारों को मिलने वाली 4000 रुपये मासिक पेंशन योजना को भी सरल बनाया जाएगा
पाक चीफ ने उगला जहर, कहा-हम हिन्दुओं से हर क्षेत्र में अलग
पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत और हिन्दुओं के खिलाफ जहर उगला। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सोचा कि हम जीवन के हर क्षेत्र में हिन्दुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है। हमारे रीति रिवाज अलग हैं और हमारी संस्कृति व सोच भी अलग है।
टैरिफ की मार से बेहाल कैलीफोर्निया ने ट्रम्प सरकार के खिलाफ किया मुकदमा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ की मार से अन्य देश ही नहीं, बल्कि अमेरिका के राज्य भी काफी परेशान हैं। हालात यह हैं कि कैलीफोर्निया राज्य ने लगाए गए टैरिफ पर रोक के लिए संघीय अदालत में मुकदमा दायर कर दिया है। राज्य का आरोप है कि राष्ट्रपति ने शक्तियों का गलत प्रयोग किया है।
पॉलिटिकल क्लियरेंस मिला, 18 को स्पेन और स्वीडन के लिए रवाना होंगे सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्वीडन और स्पेन की यात्रा पर जानेवाली टीम को केंद्र सरकार ने पॉलिटिकल क्लियरेंस मिल गया है। यह दल 18 अप्रैल को रांची से विदेश के लिए रवाना होगा। दौरे को आर्गेनाइज करने के लिए पुणे की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी पायोनियर एक्जिविशन एंड कन्वेंशन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को 3.50 करोड़ प्लस जीएसटी का भुगतान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आम लोगों ने की मुलाकात, समस्याओं से हुए रूबरू
। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को उनके कांके रोड स्थित आवास पर आम लोागों ने मुलाकात की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बनने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री ने अपने घर का दरवाजा आम लोगों के लिए खोल दिया। आम लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हे अवगत कराया।
CM हेमंत सोरेन को DC ने एयर शो का दिया निमंत्रण, रांची में 19 और 20 अप्रैल को पहली बार होगा यह खास कार्यक्रम
झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार भारतीय वीयुसेना का एयर शो होने जा रहा है। यह खास कार्यक्रम 19 और 20 अप्रैल को नामकुम स्थिक खोजा टोली के आर्मी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी आमंत्रित किया है।
मुर्शिदाबाद हिंसा में मारे गए तीन लोगों के परिवार को 10-10 लाख का मुआवजा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में हुई सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए तीन लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इमाम और मोअज्जिनों की बैठक में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है।