हजारीबाग में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे थे आरोपी
हजारीबाग जिले के बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में महज 2 दिन के भीतर दूसरी बार गोली चलने की घटना सामने आई है। गुरुवार देर शाम गोरहर थाना क्षेत्र के बंडासिंघा शिव मंदिर के पास 30 वर्षीय युवक अनूप यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा एक्शन, रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को पद से हटाया
झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। यह फैसला स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, जो रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष भी हैं, ने लिया है। डॉ. अंसारी ने बताया कि डॉ. राजकुमार को प्रशासनिक लापरवाही और सरकारी आदेशों की अनदेखी के चलते हटाया गया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज होंगे विदेश यात्रा के लिए रवाना, जानिए स्पेन और स्वीडन दौरे का क्या पड़ेगा असर
झारखंड में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में राज्य सरकार का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक स्पेन और स्वीडन के दौरे पर रहेगा। यह दौरा झारखंड में माइनिंग, ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एग्रो प्रोसेसिंग, महिला एवं बाल विकास जैसे क्षेत्रों में संभावित निवेश के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में IRB के 6 जवान होंगे बर्खास्त, DGP ने दिया निर्देश
JSSC CGL परीक्षा में प्रश्नपत्र दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह में शामिल झारखंड IRB के जवानों पर अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। 24 मार्च को सीआईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए 5 जवानों के अलावा एक फरार जवान को मिलाकर कुल 6 जवानों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
आईपीएल 2025 : गुजरात टाइटंस ने दासुन शनाका को ग्लेन फिलिप्स की जगह टीम में किया शामिल
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के सीजन में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बड़ा बदलाव करते हुए श्रीलंका के दासुन शनाका को टीम में शामिल किया है। शनाका को ग्लेन फिलिप्स की जगह टीम में लिया गया है, जो ग्रोइन इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और स्वदेश लौट चुके हैं।
आईपीएल 2025: विल जैक्स के ऑलराउंड प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 4 विकेट से हराया
आईपीएल 2025 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया है। मैच के हीरो इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स रहे, जिन्होंने बल्ले से 36 रन बनाए और गेंदबाजी में दो अहम विकेट झटके। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 162 रन बनाए।
भारत की बांग्लादेश को सलाह, दिखावा करने की बजाय अपने यहां अल्पसंख्यकों की रक्षा करने पर दे ध्यान
भारत ने पड़ोसी देश बांग्लादेश को कपटपूर्ण हरकतों से बाज आने की सलाह दी है। कहा है कि हम पर टिप्पणी करने की बजाय उसे अपने अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम पश्चिम बंगाल की घटनाओं के संबंध में बांग्लादेश की ओर से की गई टिप्पणियों को अस्वीकार करते हैं।
यूक्रेन के प्रति नरम पड़े ट्रम्प, कहा- युद्ध के लिए जेलेंस्की जिम्मेदार नहीं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्म्प के यूक्रेन के प्रति सुर बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए जेलेंस्की जिम्मेदार नहीं हैं। वह जल्द ही यूक्रेन के साथ एक मिनरल्स डील (खनिज उत्पादन से संबंधित) पर हस्ताक्षर करने की तैयारी कर रहे हैं।
नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का पलटवार, हरदीप पुरी बोले-कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने नेताओं के खिलाफ करना चाहिए प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस जहां इसे राजनीतिक प्रतिशोध का मामला बता रही है वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।
जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी मामले में अब तक दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी, उपराष्ट्रपति ने उठाए सवाल
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के आवास पर नकदी बरामदगी मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि एक संज्ञेय अपराध में कानून के तहत एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य है