मुंबई एयरपोर्ट 9 मई को छह घंटे के लिए बंद रहेगा, दो रनवे की होगी मरम्मत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएसएमआईए) 9 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक छह घंटे के लिए बंद रहेगा। इस दौरान मानसून से पहले दो रनवे बंद करके रखरखाव के लिए मरम्मत कार्य किया जाएगा।
मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद पर ED ने दायर की चार्जशीट
आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट 15 अप्रैल को पटना स्थित पीएमएलए (PMLA) विशेष अदालत में पेश की गई, जिसे कोर्ट ने संज्ञान में ले लिया है।
इरफान अंसारी ने कहा- BJP ने 13 साल स्वास्थ्य विभाग को लूटा, अब भ्रष्ट अधिकारियों को निकाला जाएगा
k मंत्री इरफान अंसारी के रिम्स निदेशक को पद से हटाने के फैसले के बाद से ही विपक्ष हमलावर है। इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि झारखंड का स्वास्थ्य विभाग अब किसी का चारागाह नहीं रहेगा और न ही खाद्य आपूर्ति विभाग या आपदा प्रबंधन।
बाबूलाल मरांडी ने रिम्स निदेशक हटाए जाने के मामले में CM हेमंत सोरेन से CBI जांच की मांग की
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, ”रिम्स निदेशक के हवाले से आयी ख़बरों से पता चल रहा है कि जीबी की बैठक में उनपर हेल्थमैप और मेडाल को अनुचित भुगतान करने का मौखिक दवाब बनाया जा रहा था जबकि एजी की ऑडिट में इसपर आबजेक्शन किया जा चुका है।
रांची में पहली बार आसमान में दिखा सेना का शौर्य, विमान से लहरा तिरंगा
रांची के नामकुम के खोजा टोली स्थित आर्मी ग्राउंड में शनिवार को ट्रेंड पायलट ने हॉक विमान से आसमान में एक घंटे तक करतब दिखाया। आसमान पर फॉग से तिरंगा बनाया। 5 मीटर से भी कम की दूरी मेंटेन करते हुए पायलट आसमान में तिरंगा बनाया। यह आयोजन रविवार को भी किया जाएगा।
अक्षय कुमार की ‘केसरी-2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी चैप्टर-2’ 18 अप्रैल को स्क्रीन पर आ गई। हर किसी की दिलचस्पी थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी इस ऐतिहासिक फिल्म में दर्शकों को कोर्ट रूम ड्रामा देखने को मिलेगा।
IPL 2025 के बीच BCCI का बड़ा एक्शन, इस फ्रेंचाइजी के मालिक को किया बैन
भारत में अभी इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां संस्करण (IPL 2025) खेला जा रहा है, जो दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग है। कुल 10 टीमों के बीच भारत में इसके अलग-अलग शहरों का आयोजन हो रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर आई है,
मुर्शिदाबाद हिंसा : अब तक 315 गिरफ़्तार, दो नाबालिग भी शामिल
वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में बीते सप्ताह मुर्शिदाबाद ज़िले में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के मामले में अब तक 315 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ़्तार किए गए अधिकतर लोगों को अब तक ज़मानत नहीं मिली है।
दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, हुई चार की माैत
उत्तर पूर्वी जिले के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात एक चार मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर घायल हैं। अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग, एनडीआरएफ, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीम पहुंची।
बांग्लादेश में हिन्दू नेता की पीट-पीट कर हत्या
बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या क्रम थम नहीं रहा है। अब हन्दू समुदाय के प्रमुख नेता और बांग्लादेश पूजा उडजापान परिषद के उपाध्यक्ष भाबेश चंद्र राय की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इसे लेकर बांग्लादेश के हिन्दू समुदाय में रोष और भय का माहौल है।