PhonePe ने खुद को प्राइवेट से पब्लिक कंपनी में बदला
वॉलमार्ट की डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे ने IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफर) से पहले खुद को प्राइवेट से पब्लिक कंपनी में बदल लिया है। कंपनी ने 16 अप्रैल को प्रमोटर्स की जनरल मीटिंग में फोनपे प्राइवेट लिमिटेड से बदलकर फोनपे लिमिटेड कर दिया है।
झाप्रसे अधिकारी प्रभात कुमार का दंड बरकरार, अशोक कुमार अब निलंबित किए गए
राज्य सरकार ने जामताड़ा के एलआरडीसी पद के लिए 2021 में अधिसूचित किए गए प्रभात कुमार को दिए गए दंड को बरकार रखा है। हालांकि उनको दंड के रूप में मात्र निंदन की सजा मिली है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने 2021 में प्रभात कुमार को जामताड़ा के एलआरडीसी पद पर पदस्थापित किया था।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जाफराबाद पहुंचे, हिंसा में मारे गए पिता-पुत्र के परिजनों से की मुलाकात
मुर्शिदाबाद में तनाव के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस शनिवार को जाफराबाद पहुंचे। यहां कुछ दिन पहले हुई हिंसा में मारे गए हरगोविंद दास और उनके बेटे चंदन दास के घर जाकर उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल को देखकर परिजन भावुक हो उठे।
निर्देशक अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर दिए बयान के लिए मांगी माफ़ी
आगामी फिल्म ‘फुले’ को लेकर ब्राह्मण समुदाय पर फ़िल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के एक बयान के लिए बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। इस बयान के बाद अनुराग कश्यप और उनके परिवार को कई धमकियां भी मिलीं। कई लोगों ने अनुराग के बयान की निंदा की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और उनके पलायन के विरोध में शनिवार को काशी में हिंदूवादी संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति काे संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
झारखंड में अगले 4 दिन तक तेज बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि,अलर्ट जारी;जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
साइक्लोनिक सर्कुलेशन व बंगाल की खाड़ी में बने निम्म दबाव का असर झारखंड में लगातार देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को रांची समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश गरज और ओलावृष्टि हुई। वहीं मौसम विभाग ने अब 22 अप्रैल तक पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।
सरायकेला खरसावां में अपराधियो ने दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल; TMH में भर्ती
सरायकेला –खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा में एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। इस पूरे वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके पर फरार हो गए। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें कांड्रा थाना पहुंचाया जहां से पुलिस की टीम टीएमएच में भर्ती कराया।
हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रही बोलेरो ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर; 6 बच्चे समेत 8 घायल
हजारीबाग में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया जब शादी समारोह से लौट रही बोलेरो गाड़ी ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। यह दुर्घटना एनएच-522 के टाटीझरिया लाइन होटल चौक के पास सुबह करीब 3 बजे हुई। हादसा इतना जोरदार था कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।
टाटानगर-खड़गपुर मेमू ट्रेन का ब्रेक फेल होने से लगी आग, टला बड़ा हादसा
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला स्थित घाटशिला स्टेशन के पास शनिवार को टाटानगर-खड़गपुर मेमू ट्रेन (संख्या 58021/58022) में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते ट्रेन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
फेसबुक, एक्स, इंस्टा ने नहीं सुनी नेपाल सरकार की बात, अब प्रतिबंध लगाने की तैयारी
नेपाल सरकार की ओर से बार-बार आग्रह करने के बाद भी कई सोशल मीडिया साइट्स ने नेपाल में सरकारी निर्देशों के मुताबिक पंजीकरण कराने से इनकार कर दिया। इससे नाराज नेपाल सरकार ने अब इन सोशल मीडिया साइट्स पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है।