प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में लोक सेवकों को करेंगे पुरस्कृत
देशभर में आज 17वें लोक सेवा दिवस की धूम है। इस अवसर पर आज सुबह लगभग 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विज्ञान भवन में देश के लोक सेवकों को संबोधित करेंगे।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज रात पहुंचेंगे जयपुर, चार दिन रुकेंगे
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज रात राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति वेंस सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचे। जयपुर यात्रा के दाैरान उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस, तीन बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे।
अमेरिका में दिये राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- विदेशी धरती पर देश का करते हैं अपमान
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका यात्रा के दौरान बोस्टन यूनिवर्सिटी में भारतीय चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए समझौता करने वाला बताया। राहुल गांधी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला करते हुए इसे विदेशी भूमि पर देश का अपमान बताया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया गावा संग्रहालय का दौरा, खनन स्थलों को शिक्षा केंद्र में बदलने की पहल को सराहा
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बार्सिलोना के गावा संग्रहालय का दौरा किया। यह संग्रहालय कैटेलोनिया सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित है। दौरे के दौरान टीम ने प्राचीन खनन तकनीकों और नवपाषाण युग से जुड़े अवशेषों को करीब से देखा और समझा।
सरायकेला-खरसावां डीसी रवि शंकर शुक्ला पीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड से हुए सम्मानित
नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आज सिविल सेवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को “प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, 2024” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें “एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम” श्रेणी में दिया गया है।
घाटी में दो ट्रकों में जोरदार टक्कर, चार घायल
एनएच-19 स्थित दनुआ घाटी में शनिवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ। दो ट्रक आपस में टकरा गए। इस हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रधानमंत्री मोदी 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब के दौरे पर
धानमंत्री नरेन्द्र मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 2016 और 2019 में पिछली यात्राओं के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी अरब की तीसरी यात्रा होगी।
कांग्रेस ने बांग्लादेश में हिंदू नेता भाबेश चंद्र रॉय की हत्या की निंदा की
कांग्रेस ने बांग्लादेश के दिनाजपुर में हिंदू नेता भाबेश चंद्र रॉय की हत्या की निंदा की है और इसे वहां के अल्पसंख्यकों पर लक्षित हमला करार दिया है। पार्टी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि वह इस मामले को बांग्लादेश सरकार के समक्ष उठाए और उस पर जांच के लिए दबाव डाले। ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।
बिहार में 5 साल के बच्चे के सिर में कील ठोककर हत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया आरोप
बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 5 साल के मासूम की सिर में कील ठोककर हत्या कर दी गई। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के चकबल्ली गांव की है। परिजनों ने पड़ोसी और सीआरपीएफ जवान पर हत्या का आरोप लगाया है।
विपक्ष के नाम पर भाजपा नकारात्मक और निराशाजनक समूह बनता जा रहा: विनोद कुमार पांडेय
झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि हेमंत सरकार की किसी भी सकारात्मक पहल के प्रति भाजपा नेताओं में ईर्ष्या और असुरक्षा सर्वव्यापी है। भाजपा की प्रतिक्रिया में कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं है।