लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने 12 पुलिसकर्मी को किया निलंबित
जिले के बहादुरगंज थाना से बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है।
झारखंड में जिग्नेश मेवानी का केंद्र पर हमला: बोले, ED की कार्रवाई जनता का ध्यान भटकाने की साजिश
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शनों के बीच गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवानी ने सोमवार को रांची स्थित झारखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। मेवानी ने कहा कि जब भी केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई
1 करोड़ का इनामी नक्सली मारा गया, AK-47 समेत कई हथियार बरामद
सोमवार सुबह बोकारो के लुगू और झुमरा पहाड़ के बीच घने जंगलों में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली। CRPF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर हो गए। झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने जानकारी दी कि मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक भी शामिल है।
भारत को इस साल अमेरिका के साथ व्यापार समझौता पूरा होने की उम्मीद : सीतारमण
केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को इस शरद ऋतु तक भारत का अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का पहला भाग सकारात्मक रूप से संपन्न होने की उम्मीद जताई है। वह दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेने के लिए अमेरिका के दौरे पर हैं।
विवाह मंडप से फरार हुआ दूल्हा सहित पूरा परिवार, लड़की पक्ष ने कहा- 9.50 लाख कैश और दहेज भी दिये
चतरा जिले के अमगांवा गांव निवासी एक युवती की शादी 20 अप्रैल को रांची के सुनील कुमार प्रजापति से होनी थी। तैलिक वैश्य भवन, खादगढ़ा रांची में मंडप सज चुका था, बारात पहुँच चुकी थी, लेकिन फेरे शुरू होने से पहले ही दूल्हा और उसका परिवार वहां से चुपचाप फरार हो गया।
पोप फ्रांसिस का निधन : कासा सेंटा मार्टा में ली अंतिम सांस, पिछले साल पीएम मोदी ने की थी मुलाकात
कैथोलिक समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया। 88 वर्षीय पोप काफी समय से बीमार चल रहे थे। वेटिकन सिटी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में उनके निधन की पुष्टि की गई। बताया गया है कि वह दोनों फेफड़ों में गंभीर संक्रमण यानी निमोनिया से पीड़ित थे और पिछले 38 दिनों से अस्पताल में इलाजरत थे।
‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ प्रतियोगिता अब पंचकूला नहीं, बेंगलुरु में होगी
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स जैसे बड़े मंचों पर स्वर्ण पदक जीतकर हर मुकाम हासिल किया है।
बीसीसीआई वार्षिक अनुबंध में रोहित, विराट, बुमराह और जडेजा ए-प्लस में बरकरार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक के लिए अपने वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध की घोषणा कर दी है। शीर्ष श्रेणी ए-प्लस (A+) में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी इस सूची में शामिल किया गया है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ की जबरदस्त पकड़, दर्शकों से मिल रहा भरपूर प्यार
सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लोगों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं
बोकारो में पुलिस मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
झारखंड के बोकारो जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड पुलिस के साथ सोमवार को हुई मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, यह मुठभेड़ बोकारो के लुगू पहाड़ की तलहटी में सोसो टोला के निकट हुई।