ईपीएफओ ने फरवरी महीने में 16.10 लाख नए सदस्य जोड़े, युवाओं की संख्या अधिक
सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने फरवरी में कुल 16.10 लाख नए सदस्य जोड़े हैं। पिछले साल की इसी महीने की तुलना में 3.99 फीसदी अधिक है।
आजादी के बाद पहली बार खादी एवं ग्रामोद्योग का कारोबार एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये के पार
देश में आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त करने वाले खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया कीर्तिमान रचा है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार खादी और ग्रामोद्योग का कारोबार 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
बिहार चुनाव से पहले इन मुद्दों पर पीके ने बिहार सरकार को घेरा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। सोमवार को पटना स्थित जन सुराज कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला और कई अहम सवाल उठाए। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में फिलहाल कोई मजबूत विपक्ष नहीं है
कैशियर संतोष ने 7 करोड़ रुपए एफडी और म्यूचुअल फंड में किया था निवेश
पेयजल स्वच्छता विभाग के जल जीवन मिशन में हुए 23 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े की परतें रोज खुल रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया है कि गिरफ्तार कैशियर संतोष कुमार ने फर्जीवाड़े से हासिल सात करोड़ रुपए म्यूचुअल फंड और एफडी में निवेश किया था।
राहुल अमेरिका में बोले- चुनाव में गड़बड़ी साफ दिख रही:सवाल उठाया- महाराष्ट्र में शाम 5:30 से 7:30 के बीच 65 लाख वोट कैसे पड़े
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका के बॉस्टन में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर सवाल उठाए। उन्होंने रविवार शाम भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह साफ है कि भारतीय चुनाव आयोग समझौता कर चुका है। इस सिस्टम में कुछ गड़बड़ी है।
झारखंड में आज से मौसम रहेगा साफ: दो दिनों में 4-5 डिग्री सेल्सियस की होगी वृद्धि
झारखंड में सोमवार से मौसम में परिवर्तन फिर से शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश का दौर फिलहाल रुक गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से आसमान मुख्यत साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम ऐसा ही हाल 24 अप्रैल तक रहेगा।
नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान में एक करोड़ के इनामी सहित आठ माओवादियों को ढेर किए जाने पर सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है।
एलआईसी ने बैंक ऑफ बड़ौदा में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 7.05 फीसदी की
देश और सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में अपनी हिस्सेदारी करीब दो फीसदी बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर ली है।
साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार यश ने महाकालेश्वर मंदिर में टेका माथा, लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद
साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार यश ने सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ महाकाल की पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर यश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पूजा करते हुए और मंदिर परिसर में पूरी श्रद्धा के साथ भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।
बीएमएस प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से की मुलाकात
भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मजदूरों की विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री किशोर से धनबाद आईआईटी से जो मजदूरों को सेवा से निकाल दिया है