ट्रंप प्रशासन को 133 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की कानूनी स्थिति बहाल करने का अदालती आदेश
संघीय न्यायाधीश विक्टोरिया एम. कैल्वर्ट ने ट्रंप प्रशासन को मंगलवार शाम पांच बजे तक 133 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की कानूनी स्थिति बहाल करने का आदेश दिया है। इस संबंध में वादियों ने 18 अप्रैल को जॉर्जिया में यू.एस. डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में गुहार लगाते हुए अस्थायी निरोधक आदेश जारी करने का अनुरोध किया था।
बस को घेरकर ड्राइवर को गोलियों से भूना, जान बचाकर भागे यात्री
पटना में सोमवार की देर शाम को एक बस के ड्राइवर को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। घटना जीरोमाइल चौक पर हुई। तीन अपराधियों ने बस को रुकवाकर घेर लिया और ड्राइवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तीन गोलियों के लगते ही ड्राइवर अपनी सीट पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए। वो क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने रवाना होने से पहले एक्स हैंडल पर लिखा, ”जेद्दा (सऊदी अरब) के लिए रवाना हो रहा हूं।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार सहित आमेर महल पहुंचे, जोरदार पारंपरिक स्वागत
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (जेडी) वेंस अपने चार दिवसीय भारत दौरे के तहत मंगलवार को अपने परिवार के साथ जयपुर के प्रसिद्ध आमेर महल पहुंचे। हाथी स्टैंड से खुली जिप्सी के माध्यम से उन्हें महल तक ले जाया गया। रास्ते में उन्होंने मावठा सरोवर और केसर क्यारी बाग की झलक भी जिप्सी से देखी।
बोकारो वन भूमि घोटाले में झारखंड और बिहार में ईडी का छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज रांची में कई जगह पर मारा है। रांची के लालपुर, चुटिया और कांके रोड में ईडी की कार्रवाई चल रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने बोकारो भूमि घोटाले में झारखंड और बिहार के कुल 15 ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई सुबह करीब सात बजे शुरू की गई।
झारखंड में अब तेजी से बढ़ेगी गर्मी, कई जिले में बनेगी हीट वेब की स्थिति
झारखंड में अब गर्मी का असर तेज़ी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक आसमान साफ और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। सोमवार की सुबह से ही धूप तेज रही और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। लोग छाता लेकर और चेहरे को कपड़े से ढंक कर बाहर निकले।
रिम्स निदेशक पद से हटाए जाने पर डॉ. राजकुमार पहुंचे हाईकोर्ट, कहा- नियमों का उल्लंघन हुआ है
रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार ने अपने पद से हटाए जाने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने इस फैसले को नैसर्गिक न्याय और रिम्स नियमावली-2002 का उल्लंघन बताते हुए चुनौती दी है। याचिका में डॉ. राजकुमार ने कहा कि उनकी नियुक्ति 3 साल के कार्यकाल के लिए हुई थी,
बोकारो में नक्सलियों को बड़ा झटका, मुठभेड़ में 8 मारे गए; एक करोड़ का इनामी कमांडर भी ढेर
बोकारो में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। लुगू पहाड़ के पास सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए हैं। इनमें कई इनामी नक्सली भी शामिल हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में विवेक नाम का नक्सली कमांडर भी शामिल है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था।
कोतवाली DSP प्रकाश सोय को गृह मंत्रालय की ओर से मिला ‘पुलिस अंतरिक सुरक्षा सेवा पदक’
कोतवाली DSP प्रकाश सोय को ‘पुलिस अंतरिक सुरक्षा सेवा पदक’ प्रदान किया गया है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा प्रदान किया जाने वाला ये पदक काफी अहम माना जाता है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘केसरी चैप्टर-2’ का जलवा, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा
जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘केसरी चैप्टर-2’ शुक्रवार 18 अप्रैल को रिलीज हो गई। अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन अब फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन सामने आ गए हैं।