वेटिकन में हलचल तेज, नए पोप के चयन की प्रक्रिया कल से
पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के चयन के लिए यहां हलचल बढ़ गई है। नए पोप के चयन की प्रक्रिया कल शुरू होगी। इस कान्क्लेव में हिस्सा लेने के लिए 132 कार्डिनल इलेक्टर्स सहित 170 कार्डिनल्स पहुंच चुके हैं। दुनियाभर के 140 करोड़ कैथोलिक के नए पोप का चुनाव भौगोलिक विविधता के लिहाज से इस बार ऐतिहासिक होगा।
न्यूयॉर्क टाइम्स के डग मिल्स की फोटो को पुलित्जर पुरस्कार
अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय ने पुलित्जर पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर दी। द न्यूयॉर्क टाइम्स की झोली में सोमवार को चार पुरस्कार आए । इनमें डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास की तस्वीरें भी शामिल हैं।
2,730 रुपये तक महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में मामूली गिरावट
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी का रुख नजर आ रहा है। दूसरी ओर चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजारों में सोना आज 2,500 रुपये से लेकर 2,730 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।
कांग्रेस का संविधान बचाओ रैली आज, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में स्थित पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस पार्टी की तरफ से ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 6 मई यानी आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे।
गर्मी में कोल्डड्रिंक नहीं, 10-देसी ड्रिंक्स पिएं:ये सिर्फ प्यास नहीं बुझाते, इम्यूनिटी और पाचन भी सुधारते हैं
र मौसम में शरीर की अपनी एक जरूरत होती है। गर्मियों में वो जरूरत है- ठंडक और तरावट। चिलचिलाती धूप, लगातार बहता पसीना और थकान भरी दोपहर के बीच अगर कुछ सुकून देता है तो वो है ताजी, ठंडी, सेहत से भरपूर देसी ड्रिंक।
व्यवसायी विनय गुप्ता की हत्या के विरोध में बाजार रहे बंद
पुलिस जिला नवगछिया के आदर्श थाना नवगछिया के बाजार में बीते रात व्यवसायी विनय गुप्ता के हत्या के विरोध में सोमवार को नवगछिया के बाजार बंद रहे। व्यवसायियों ने हत्या के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।
ACB ने DMO ऑफिस के ऑपरेटर को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया
जिला खनन कार्यालय (DMO), राँची में कार्यरत एक कम्प्यूटर ऑपरेटर को आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने घूस लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ऑपरेटर एक फाइल पास कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।
बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी के जेल से रिहा होने की राह पर बड़ा रोड़ा, अब वकील हत्याकांड में की गई गिरफ्तारी
बांग्लादश के प्रतिष्ठित हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी के जेल से रिहा होने की राह पर पुलिस ने बड़ा रोड़ा अटका दिया है। देश की एक अदालत ने राजद्रोह के आरोप में 26 नवंबर, 2024 से जेल में बंद ब्रह्मचारी को एक वकील की हत्या के आरोप में आज गिरफ्तार करने की अनुमति प्रदान कर दी।
आतंक के खिलाफ लड़ाई में रूस का भारत को समर्थन, पुतिन ने मोदी से फोन पर बात
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन करा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।
इंडियन आइडल 12′ के विनर पवनदीप की कार का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती
इंडियन आइडल’ से लोकप्रियता हासिल करने वाले सिंगर पवनदीप राजन एक कार दुर्घटना में घायल हो गए हैं। अहमदाबाद में हुई दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामने आए वीडियो में उन्हें बेड पर लेटे और डॉक्टर्स द्वारा इलाज करते देखा जा सकता है।