परीक्षा में अव्वल आना हो तो , इन तरीकों को करें फॉलो
फरवरी का महीना शुरू हो गया है। इस महीने में आपके बच्चों के एग्जाम्स भी शुरू होने वाले होंगे। परीक्षा जैसे-जैसे नजदीक आने लगती है बच्चों में इसको लेकर तनाव की स्थिति देखी जा सकती है। हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा बेहतरीन प्रदर्शन करे और परीक्षा के परिणाम में टॉप पर रहे।
Benefits of Makhana: जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
ड्राई फ्रूट्स का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मखाना भी ऐसा ही ड्राई फ्रूट है जो कई गुणों से भरपुर होता है। इसका सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकतें हैं। यह स्नैक्स के लिए सबसे अच्छा है, अगर आप कुछ हेल्दी और एयर फ्राई खाना चाहतें हैं, तो सबसे अच्छा ऑप्शन है।
ठंड के मौसम में योग करने से शरीर में पैदा होती है आंतरिक गर्मी
सर्दी का मौसम लोगों में सुस्ती लेकर आता है। आम लोगों की दिनचर्या और खान-पान भी प्रभावित होता है। इससे बचने के लिए योग काफी प्रभावशाली माध्यम है। योग करने से ठंड से बचा जा सकता है। योग करने से शरीर गर्म रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
24 घंटे के भीतर लूट कांड का सफल उद्भेदन, दो अपराधी गिरफ्तार
भागलपुर के विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जिले के सजौर थाना बीते देर रात हुए लूटकांड का पुलिस सफल उद्भेदन करते हुए 24 घंटे के अंदर लूटी गई बाइक को बरामद करते हुए दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राडा ऑटोएक्सपो 2025 का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में अन्नदाताओं को धान का सबसे ज्यादा दाम मिल रहा है। इसका असर हर क्षेत्र में दिख रहा है। राज्य में ऑटो सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल 24 लाख 72 हजार किसानों ने 145 लाख
बुरे वक्त से निकलने में मदद करेंगी ये आदतें, आचार्य चाणक्य ने बताया सबसे कारगर
आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षक, दार्शनिक और अर्थशास्त्री थे। जिन्होंने हमें कई नियमों के बारे में बताया था। इन नियमों को अपनाकर हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हम सभी के जीवन में एक बुरा समय आता है और इससे निकलना हर कोई चाहता हैं।
घर को दें त्योहार का खास लुक, देखें लेटेस्ट पोंगल रंगोली डिजाइन
पोंगल का त्योहार दक्षिण भारत में खास तौर पर मनाया जाता है, जिसमें खुशहाली और समृद्धि का स्वागत किया जाता है. इस त्योहार पर रंगोली बनाने की परंपरा विशेष महत्व रखती है. रंग-बिरंगे रंगों से सजी सुंदर रंगोली न केवल घर को आकर्षक बनाती है, बल्कि यह शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक भी मानी जाती है
मकर सक्रांति को कीजिए सेलिब्रेट ये 5 नए अंदाज में
मकर संक्रांति एक खास त्योहार है जो भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। यह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का पर्व है और खासतौर पर उत्तर भारत में इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग तिल-गुड़ के लड्डू खाते हैं, पतंगबाजी करते हैं, और अपने घरों को सजाते हैं।
फ्लू वायरस रेफ्रिजरेटेड कच्चे दूध में भी संक्रामक रहता है
एक नए अध्ययन के अनुसार, कच्चे दूध, जिसे पाश्चुरीकृत डेयरी के प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प के रूप में विपणन किया जाता है, में छिपे हुए खतरे हो सकते हैं। शोध में पाया गया कि इन्फ्लूएंजा या फ्लू वायरस रेफ्रिजरेटेड कच्चे दूध में पाँच दिनों तक संक्रामक रह सकता है।
सर्दी में इम्यूनिटी बूस्ट करना है तो इन पांच चीजों को दूध में मिलाकर पिएं
News Saga Desk सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। तो हम सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी समस्याओं से जूझने लगते हैं।इस दौरान शरीर को ताकत नहीं मिलती है। जिससे कुछ खास चीजों को खाने से इम्यून सिस्टम बढ़ता है। क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिन्हें आप दूध में मिला कर अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं और सर्दियों में स्वस्थ रह सकते हैं। आइए जानते हैं उन 5 प्राकृतिक चीजों के बारे में, जिन्हें आप दूध में मिलाकर अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं और इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। दूध के साथ मिलाकर इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले 5 असरदार घरेलू नुस्खे दूध, अपनी कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर विशेषताओं के लिए जाना जाता है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद है। सर्दियों के मौसम में जब इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, तो दूध में कुछ खास चीजें मिलाकर आप अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं। आइए जानते हैं।उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें आप दूध के साथ मिलाकर अपनी इम्यूनिटी को और भी मजबूत बना सकते हैं। गुड़ सर्दियों में गुड़ का सेवन बेहद लाभकारी होता है। इसे दूध में मिलाकर पीने से न केवल पाचन में मदद मिलती है, बल्कि यह आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। गुड़ आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे थकान भी दूर होती है। खजूर खजूर में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। सर्दी-जुकाम और गले की समस्याओं में भी यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दूध के साथ खजूर मिलाकर पीने से शरीर को अतिरिक्त ताकत मिलती है। बादाम बादाम में प्रोटीन, विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की भरपूर मात्रा होती है। इसे दूध के साथ मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। हल्दी हल्दी में एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सर्दियों में हल्दी वाला दूध पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाव होता है। जायफल जायफल में कई पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। दूध में जायफल का पाउडर मिलाकर पीने से शरीर को ताजगी मिलती है और इम्यूनिटी को भी बूस्ट किया जा सकता है। इन पांच चीजों को दूध में मिलाकर आप अपनी सेहत को दुरुस्त और इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं, खासकर सर्दियों के मौसम में।